MP Weather : नए सिस्टम से बदलेगा 4 संभागों का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी, बिजली गिरने चमकने के भी आसार

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों से शुक्रवार से पूर्वी एमपी में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है, खास करके सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।
MP Weather

MP Weather Alert :अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है । आज 6 सितंबर को डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है, बाकी जिलों में धूप-छांव और बौछारें पड़ेगी।हालांकि 10 सितंबर तक तेज बारिश होने की संभावना कम है।इधर, शुक्रवार से पूर्वी एमपी में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने से सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

मध्य प्रदेश में 1 जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 5 सितंबर तक अब तक प्रदेश में औसत से 10% अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में औसत से 6% ज्यादा जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 13% अधिक पानी गिर चुका है। 29 जिलों में सामान्य से अधिक तो13 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है, शेष में कुछ खास बदलाव नहीं है ।राज्य में 1 जून से 30 सितंबर तक सामान्य बारिश 949 मिमी होती है। पूर्वी मध्य प्रदेश में यह 1043.4 मिमी और राज्य के पश्चिमी भाग में 877.3 मिमी होती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • डिंडौरी और बालाघाट में तेज बारिश तो सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, सिवनी, बालाघाट भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर और मैहर जिलों के लिए गरज, बिजली और अच्छी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।शनिवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्ना में भी मौसम बदला रहेगा।
  • 8 और 9 सितंबर को शहडोल और अनूपपुर में तेज तो भोपाल, विदिशा, अशोकनगर, भिंड, सीहोर, शाजापुर, उज्जैन, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा में धूप खिली रहेगी। ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का एक क्षेत्र बन गया है, जबकि मानसून द्रोणिका भी प्रदेश के मंडला जिले से होकर गुजर रही है। पश्चिमी यूपी और उसे लगी हरियाणा पर दवाओं के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मणिपुर राज्य तक एक द्रोणिका का बनी हुई है। राजस्थान के मध्य में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, ऐसे में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के कारण शुक्रवार से पूर्वी एमपी के जिलों में बारिश की गतिविधि में तेजी आ सकती है।खास करके जबलपुर, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है, अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews