पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

पंचतत्व में विलीन हुए मुलायम सिंह यादव, राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

लखनऊ, डेक रिपोर्ट । समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव मंगलवार की शाम 4 बजे पंचतत्व में विलीन हो गए। बता दें कि उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके बेटे अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस नेता कमलनाथ, मल्लिकार्जुन खड़गे, योग गुरू बाबा रामदेव आदि वहां उपस्थित थे। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी वहां मौजूद रहे। मुलायम यादव का अंतिम संस्कार सैफई के मेला ग्राउंड में किया गया, जहां उनका पार्थिव शरीर उनकी पहली पत्नी मालती के मेमोरियल के पास ही किया गया था।

यह भी पढ़ें – Government Job 2022 : यहाँ 349 पदों पर निकली है भर्ती, जानें आयु-पात्रता, 31 अक्टूबर से पहले करें आवेदन

मुलायम यादव का अंतिम संस्कार सैफई के मेला ग्राउंड में किया गया। बता दें कि कल से रुक-रुक हो रही बारिश के बीच प्लेटफार्म बनाकर तैयार किया गया। इस काम को करने के लिए कई लोग रात भर जग कर मशीने चलाई। इस ग्राउंड परिसर के अंदर मंच और पंडाल दोनों बनाएं गए। बता दें कि मुखाग्नि देने से पहले वहां सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए थे और अपनी नम आंखों से धरतीपुत्र मुलायम यादव को विदाई दी।

यह भी पढ़ें – Government Jobs 2022: यहां निकली है 110 पदों पर भर्ती, 17 अक्टूबर लास्ट डेट, बिना परीक्षा के चयन, जानें आयु-पात्रता

गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव ने 82 वर्ष की उम्र में सोमवार को इस दुनिया से अलविदा कह गए। दरअसल, वह पिछले काफी दिनों से बिमार चल रहे थे, जिनका गुरुग्राम के मेदांता हॉस्पिटल इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार की सुबह यह दुखद सूचना मिली कि उनका निधन हो गया। उनके बेटे अखिलेश यादव ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी थी कि, मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। ट्वीट हुए अखिलेश ने लिखा था कि, “मेरे आदरणीय पिताजी और सब के नेताजी नहीं रहे।”

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को सैफई में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई इटावा, फतेहाबाद और आगरा में की। कुछ दिनों तक उन्होंने मैनपुरी के करहरी में जैन इंटर कॉलेज के प्राध्यापक का पदभार भी संभाला। पांच भाई-बहनों में मुलायम सिंह यादव दूसरे नंबर के हैं जिन्होंने दो शादियां की है। उनकी पहली पत्नी मालती देवी का साल 2003 में निधन हो गया था। वहीं, मुलायम सिंह यादव के निधन पर आम आदमी से लेकर राजनेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

lok-sabha-elections-2019-samajwadi-party-releases-first-list-of-six-candidates

यह भी पढ़ें – Viral Video: दो लड़कियों के बीच जमकर हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews