
AI Generated
My Bharat Calendar: गर्मी की छुट्टियाँ शुरू होने वाली है। यह समय बच्चों के लिए नई हॉबी अपनाने और हुनर को तराशने के लिए होता है। छुट्टियों को खास बनाने के लिए सरकार ने एक यूनिक कैलेंडर तैयार किया है। जिसका उद्देश्य गर्मी की छुट्टियों को उत्पादक और रचनात्मक बनाना है। पीएम नरेंद्र मोदी ने “माय भारत कैलेंडर” का अनावरण किया है। उन्होनें इसकी चर्चा “मन की बात” कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में की थी।
कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा, ” युवा साथियों, आज मैन आपसे “My Bharat” के उस खास कैलेंडर की चर्चा कर चाहता हूँ, जिसे समर वेकेशन के लिए तैयार किया गया है। इससे संबंधित अनूठे प्रयासों को साझा करना चाहता हूँ।
क्या है माय भारत कैलेंडर?
माय भारत कैलेंडर एक स्टडी टूर साझा करता है। जिससे बच्चों को कुछ नया सीखने को मिलता है। इसके जरिए बच्चों को “जन औषधि केंद्र” कैसे काम करता है, यह जानने का मौका मिलता है। जीवंत गाँव अभियान और अन्य गतिविधियों में शामिल होकर सीमावर्ती गाँव का अनुभव भी छात्र ले सकते हैं। इसके साथ यहाँ संस्कृति और खेल गतिविधियों में भाग भी ले सकते हैं। अंबेडकर जयंती पर पद यात्रा का हिस्सा बनकर संविधान के मूल्यों को लेकर जागरूकता भी फैला सकते हैं। युवा mybharat.gov.in पर जाकर इन गतिविधियों का हिस्सा बन सकते हैं।
बच्चों और अभिभावकों से पीएम मोदी की अपील
प्रधानमंत्री ने बच्चों और अभिभावकों को छुट्टियों के अनुभव को साझा करना का अनुरोध भी किया है। #HolodayMemories के साथ वे अपने एक्सपीरियंस को शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने जल संरक्षण से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए “Catch The Rain ” और जल संचय जय भागीदारी जैसे अभियानों में शामिल होने की अपील भी की है। उन्होनें पक्षियों के लिए घर की छत या बरामदे पर पानी रखने की बात भी कही है।

