Swati Maliwal Case: NCW ने सीएम केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को भेजा समन, सांसद स्वाती मालीवल से बदसलूकी करने का आरोप

दिल्ली सीएम के पूर्व निजी सचिव और उनके करीबी बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी कर पेश होने की बात कही है।
swati maliwal

Swati Maliwal Case: आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल के साथ बदसलूकी का मामला तूल पकड़ लिया है। बीजेपी इस मामले को लेकर जहां आप पर हमलावर है। वहीं, अब राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार को समन जारी कर दिया है।

आयोग के सामने पेश होने का समन जारी

दिल्ली सीएम के पूर्व निजी सचिव और उनके करीबी बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग ने समन जारी कर पेश होने की बात कही है। बिभव कुमार को कल यानी शुक्रवार (17 मई) को आयोग के सामने पेश होने का समन जारी हुआ है। दरअसल, आप की राज्यसभा सांसद स्वाती मालीवाल ने सोमवार को बिभव कुमार पर मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसी मामले में महिला आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए समन जारी किया है।

मुख्यमंत्री आवास पर हुआ मामला

आरोप है कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष और पार्टी की राज्सभा सांसद स्वाती मालीवाल के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार द्वारा बदसलूकी और मारपीट की गई है। वहीं, खुद स्वाती मालीवाल द्वारा पीसीआर कॉल के जरिए जानकारी दी गई, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। इसके साथ ही उन्होंने सिविल लाइंस थाने में इस मामले की पुलिस अधिकारियों को मौखिक जानकारी दी। फिलहाल, अभी तक मालीवाल ने इस मामले की लिखित शिकायत नहीं दर्ज कराई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews