National Herald Case: राहुल गांधी से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

National Herald Case: राहुल गांधी से तीसरे दिन भी ED की पूछताछ जारी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। National Herald Case में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ED तीसरे दिन भी पूछताछ कर रही है, ED की लगातार पूछताछ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और वे ED दफ्तर के बाहर हंगामा कर रहे हैं।  कांग्रेस के हंगामे को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया।  आज महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उग्र प्रदर्शन किया।

National Herald Case में प्रवर्तन निदेशालय (ED) पिछले दो दिनों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  से लगभग 10 घंटों की पूछताछ कर चुकी है।  कल मंगलवार को हुई पूछताछ में राहुल से करीब 40 सवाल किये गए, उन्होंने कहा जो कुछ पूछना हो आज ही पूछ लें बार बार नहीं बुलाएँ, उसक बाद ED अधिकारियों द्वारा लिखे गए लिखित जवाब को राहुल गांधी ने खुद चैक किया और फिर कुछ सुधार कर अपने हस्ताक्षर किये।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : गुजरात में मानसून की दस्तक, दिल्ली सहित इन राज्यों में जल्द होगी एंट्री, 20 राज्य में बारिश का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

जाते समय ED ने आज बुधवार को फिर राहुल गांधी को बुलाया, राहुल को बार बार बुलाने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता भड़क गए, उन्होंने बुधवार को एक बार फिर प्रदर्शन किया, टायर जलाये, नारेबाजी की, बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की। बुधवार को महिला कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया, पुलिस ने प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं और नेताओं को गिरफ्तार कर खदेड़ दिया।

ये भी पढ़ें – रिफंड के चक्कर में कहीं गलती ना कर दें, IRCTC ने जारी किया अलर्ट

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews