Naxalites Attack News : नुआपाड़ा में CRPF काफिले पर हुआ नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

CG Naxalites News

रायपुर, डेस्क रिपोर्ट। छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर नुआपाड़ा में नक्सली हमले (naxalites attack) में CRPF के 3 जवान शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ये रोड ओपनिंग पार्टी (ROP) थी जो गश्त पर निकली थी। हमले में कई जवानों के घायल होने की खबर है। हमले का पता लगते ही सीआरपीएफ ने बैकअप टीम मौके पर रवाना कर दी।

आपको बता दें कि शहीदों में एक जवान और दो सब-इंस्पेक्टर रैंक के अफसर शामिल हैं। शहीद जवान ASI शिशुपाल सिंह (उत्तर प्रदेश), ASI शिवलाल और कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह (दोनों हरियाणा) हैं। तीनों 9वीं बटालियन के जवान थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जवानों की जंगल में माओवादियों के साथ फायरिंग भी हुई थी।

गौरतलब है कि जवानों की टीम सड़क खुलवाने के लिए निकली थी। इसी दौरान ग्रेनेड से जवानों को निशाना बनाया गया। सब कुछ इतनी तेजी में हुआ कि जवान कुछ समझ ही नहीं सके। हमला करने के बाद नक्सली अपने ठिकानों की तरफ भाग निकले। उधर, सीआरपीएफ के एक अफसर का कहना है कि हमला का माकूल जवाब देने की तैयारी चल रही है। फोर्स को तैयार रहने को कहा गया है। नक्सली ठिकानों का पता लगाकर उन पर जवाबी हमला किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews