NEET-JEE 2020 Exam : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, तय समय पर ही होंगी परीक्षा

NEET-JEE 2020 Exam : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, तय समय पर ही होंगी परीक्षा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट

सोवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने NEET ( National eligibility Entrance Test) और JEE ( Joint Entrance Exam) की परीक्षा को पोस्टपोन करने की याचिका को खारीज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि परीक्षाएं तय समय यानि की सितंबर में ही आयोजित की जाएंगी। जस्टिस अरुण ( Justice Arun) ने सुनवाई के दौरान कहा कि कोविड-19 (Covid-10) एक साल और जारी रह सकता है, तो अब शिक्षा से जुड़ी संस्थान खोल देने चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बावजूद भी लाइफ को आगे बढ़ना है, साथ ही कोर्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ( National Testing Agency) के फैसले में दखल करके छात्रों के करियर को जोखिम में नहीं डाला जा सकता है।

दअसल, देश के 11 राज्यों के 11 छात्रों ने कोरोना के फैलते संक्रमण को देखते हुए JEE मेन और NEET यूजी के एग्जाम को स्थगित करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिका में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के तीन जुलाई के नोटिस को रद्द करने की मांग की गई थी, साथ ही स्थिति सामान्य नहीं होने तक परीक्षा स्थगित करने की बात कही गई थी। वहीं जानकारी के मुताबिक जल्द ही NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर JEE मेन 2020 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे।

परीक्षा की तिथि

  • 1 से 6 सितंबर तक जेईई मेन परीक्षा होंगी
  • 13 सिंतबर को NEET
  • 27 सितंबर जेईई एडवांस परीक्षा

बता दें कि परीक्षा को स्थगित करने की याचिका पर कोर्ट ने ये भी कहा कि क्या देश में सब कुछ रोक देना चाहिए ? क्या एक कीमती साल यू ही बर्बाद कर दिया जाए। आगे कोर्ट ने कहा कि ये समय सावधानी के साथ आगे बढ़ने का है। वहीं एनटीए की ओर से पेश एसजी तुषार मेहता ने कहा कहा कि सुरक्षा उपायों के साथ परीक्षा कराने की परमिशन दी जाए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews