New Parliament: 970 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ नया संसद भवन, 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण

New Parliament: 970 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुआ नया संसद भवन, 28 मई को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे लोकार्पण

New Parliament: 28 महीने के बाद नया संसद भवन बनकर तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को नवनिर्मित संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरमा ने 18 मई को प्रधानमंत्री से भेंट की और उन्हें संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 दिसंबर 2020 को सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। इमारत का निर्माण 15 जनवरी, 2021 से शुरू हुआ था। पहले इसका निर्माण कार्य नवंबर, 2022 में पूरा होना था है। पुराने संसद भवन को 95 वर्ष पहले बनाया गया था, इसमें पर्याप्त जगह न होने पर और खराब होने की वजह से नए संसद भवन के लिए दोनों सदनों ने प्रस्ताव रखा था। संसद भवन के अलावा पीएम आवास कर्तव्य पथ, सेंट्रल सेक्रेटेरियट बिल्डिंग और उपराष्ट्रपति एन्क्लेव भी सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में अंतर्गत आते हैं।

नए संसद भवन का निर्माण 970 करोड़ की लागत से हुआ है। इसमें 590 लोगों के बैठने की क्षमता है। लोक्सभा में 88 सीट्स हैं और वहीं विजिटर्स गैलरी में 336 से अधिक लोग आ सकते हैं। विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग ऑफिस का निर्माण किया गया है। 4 मंजिला इमारत 64 हजार 500 वर्ग मीटर में बनी हुई है। पुराने संसद भवन की तुलना में यह 17 हजार वर्ग मीटर बड़ा है। संसदों और वीआईपी के लिए एंट्री भी अलग होगी। बिल्डिंग में 3 दरवाजे हैं, जिनके नाम शक्ति द्वार, ज्ञान द्वार और क्रम द्वार हैं।

नए संसद भवन की डिजाइनिंग एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है। वहीं आर्किटेक्ट बिमल पटेल हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews