कुमार विश्वास का नया Video आया सामने, क्यों वायरल हो रहा #Chintu

कुमार विश्वास का नया Video आया सामने, क्यों वायरल हो रहा #Chintu

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के जाने माने कवि और आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास (Kumar Vishvas) का एक और नया वीडियो (Kumar Vishvas Viral Video) सामने आते ही पंजाब (Punjab Election) सहित पूरे देश की राजनीति में उफान आ गया है। कुमार विश्वास ने कहा है कि उस आत्ममुग्ध इंसान के चिंटू बोल रहे हैं हिम्मत है तो अपने आका को भेजें। कुमार विश्वास के इस नए वीडियो के बाद भाजपा, कांग्रेस से लेकर सोशल मीडिया पर आरोप प्रत्यारोपों की बाढ़ आ गई , #Chintu वायरल होने लगा।

आम आदमी की स्थापना करने वाले अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के पुराने दोस्त कवि कुमार विश्वास के दो वीडियो ने देश की  राजनीति को हिला दिया है। कुमार विश्वास ने ANI से बात करते हुए पुराने वीडियो से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि ये उस आत्ममुग्ध इंसान के चिंटू बोल रहे हैं, जो हमारे खून पसीने से बनी सरकारों के बाद आये हैं, मलाई चाटने, उन चिंटुओं से कहना अपने आका को भेजो, अगर औकात है तो आएं सामान लेकर मैं भी सामान लेकर आता हूँ।  इस देश को पता चले कि तुम क्या कहते थे, क्या सुनते थे, तुम्हारे मैसेज क्या हैं, तुमने बोला क्या है? आ जाएँ एक दिन, कहीं भी आ जाएँ, किसी भी चौराहे पर आ जाएँ।

ये भी पढ़ें – MP Weather: पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन, इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार, जानें पूरे हफ्ते का हाल

कुमार विश्वास के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर #Chintu वायरल होने लगा। लोग सवाल कर रहे हैं कि कुमार विश्वास ने किसे चिंटू कहा? दर असल उत्तर भारत में चिंटू (Chintu) छोटे बच्चे का चर्चित नाम है।  बहुत से माता पिता चिंटू नाम रखते हैं।

ये भी पढ़ें – Share Market : बाजार खुलते ही Sensex और Nifty धड़ाम, जानिए कितनी गिरावट रही

आपको बता दें कि दो दिन पहले कुमार विश्वास का एक वीडियो सामने आया उन्होंने मीडिया एजेंसी ANI से ही एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए दावा किया कि मैंने अरविन्द केजरीवाल से कहा था कि पंजाब एक राज्य नहीं है एक भावना है। मैंने पिछले चुनाव में अरविन्द से कहा था कि ये जो अलगाववादी संगठन हैं, खालिस्तानी मूवमेंट से जुड़े लोग हैं इनका साथ मत ले, उसने कहा हो जायेगा, चिंता मत कर, उसने फार्मूला भी बताया था कि भगवंत मान और पुलका जी को लड़वा देंगे। कुमार ने दावा किया कि आज भी अरविन्द उसी पथ पर है, मानों या ना मानों, और नहीं भी है तो वो पपेट बैठा देगा। एक दिन उसने कहा कि या तो स्वतंत्र सूबे का मुख्यमंत्री बनूँगा या स्वतंत्र देश का पहला प्रधानमंत्री बनूँगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : फिर बढ़ी कीमतें, जानिए कितना महंगा हुआ सोना – चांदी

कुमार विश्वास के इस वीडियो के बाद से ही विवाद उठा। अरविन्द केजरीवाल ने जवाब देते हुए कहा कि कुमार कवि है वो तो कुछ भी बोल देता है, नेताओं ने उसे सीरियसली ले लिया उधर पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने प्रधानमंत्री से अपील की है कि कुमार विश्वास के लगाए आरोपों की जाँच की जाये। बहरहाल मतदान से कुछ समय पहले फूटे कुमार विश्वास के वीडियो बम में पंजाब की राजनीति में गर्मी पैदा कर दी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews