अब पोस्ट ऑफिस में लें स्वादिष्ट नाश्ते का आनंद, जानें कहां हैं ये अनोखा कैफे

Post Office Cafe

Post Office Cafe : आज तक आपने बाजारों में और कैफ़े में चाय पीने के साथ-साथ नाश्ता करने का लुत्फ़ उठाया होगा। लेकिन क्या आज तक आपने किसी सरकारी दफ्तर में नाश्ता, चाय-कॉफी, गोलगप्पे का लुत्फ़ उठाया है? शायद नहीं उठाया होगा लेकिन अब आपको पोस्ट ऑफिस में इन सब चीजों का ज़ायका लेने का मौका मिलेगा। दरअसल, हाल ही में पोस्ट ऑफिस ने अपने ग्राहकों को नहीं सुविधा देने के लिए पोस्ट ऑफिस कैफे की शुरूआत की है।

अभी इसकी शुरुआत कोलकाता से हुई है। जी हां, देश का पहला पोस्ट ऑफिस कैफे कोलकाता में जनरल पोस्ट ऑफिस में खोला गया है। अब और भी जगहों पर पोस्ट ऑफिस कैफ़े खोले जाएंगे। ऐसे में सरकारी अधिकारीयों के साथ-साथ बाहर के लोग भी यहां एन्जॉय करने और चाय की चुस्की लेने के साथ खाने जा सकेंगे।

जानें Post Office Cafe की खासियत

Post Office Cafe

कोलकाता के जनरल पोस्ट ऑफिस में खोला गया पोस्ट ऑफिस कैफे का नाम शिउली है। कैफ़े का इंटीरियर देखने लायक है। उसे पूरी तरह लकड़ी से बना कर तैयार किया गया है। यहां कई तरह का नाश्ता, चाय कॉफी आदि व्यंजनों का जायका लिया जा सकता है। इतना ही नहीं इस कैफ़े में डाक विभाग के काम भी करवाए जाएंगे। खास बात ये है कि इस कैफे की मदद से डाक विभाग के कार्य करवाए जाएंगे साथ ही कमाई भी की जाएगी।

दरअसल, पोस्ट ऑफिस के कामों के बारे में समझाने के लिए ही इस कैफे को खोला गया है। एक साथ यहां करीब 34 लोग बैठ सकेंगे। इस कैफे का संचालन डाक विभाग के इन-हाउस कैटरिंग विभाग द्वारा किया जाएगा। इस कैफे में पार्सल बुकिंग काउंटर भी है। जहां सभी जानकारियां भी ली जा सकती है। इस कैफ़े को खोलने का उद्देश्य नई पीढ़ी को ऑफिस विभाग के साथ जोड़न और कामों के बारे में बताना है। ये भारत का पहला पोस्ट ऑफिस कैफे है। जल्द ही ऐसे कैफे देश के दूसरे शहरों में भी खोले जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews