अब प्रतिदिन कीजिये तिरुपति बालाजी के दर्शन, IRCTC ने आपके लिए बनाया स्पेशल टूर प्लान

अब प्रतिदिन कीजिये तिरुपति बालाजी के दर्शन, IRCTC ने आपके लिए बनाया स्पेशल टूर प्लान

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आप तिरुपति बालाजी (Tirupati Balaji) के भक्त हैं, दर्शनों की इच्छा है तो IRCTC आपकी मनोकामना को जल्दी ही पूरा करने वाला है। IRCTC इसके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन लेकर आया है। जो हर रोज आपको तिरुपति बालालजी के दर्शन कराएगा।

IRCTC ने तिरुपति बालाजी के दर्शन (IRCTC Tirupati Balaji Darshan Tour Packages) की इच्छा रखने वालों के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है। इस टूर की ख़ास बात ये है कि रोज जायेगा। IRCTC  शेड्यूल के मुताबिक 14 अक्टूबर से ये मुंबई, पुणे और सोलापुर से इसके लिए रोज ट्रेन जाएगी।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने दो IAS अधिकारियों के तबादले किये, ये है नई पद स्थापना

तिरुपति बालाजी दर्शन ट्रेन में यात्रियों को स्लीपर क्लास और 3AC क्लास की सुविध दी जाएगी। यात्री अपने बजट के हिसाब से टिकट बुक करा सकता है।  स्लीपर क्लास का किराया प्रति व्यक्ति 6000/- रुपये है जबकि 3AC क्लास का किराया 9000/- रुपये प्रति व्यक्ति है।

ये भी पढ़ें – गिरावट के साथ शुरू हुआ Share Market लुढ़क कर ही बंद, देखें Sensex और Nifty की चाल

मुंबई से यात्रियों को लेकर 12163 नंबर की ट्रेन जाएगी जबकि रेनगुंटा से यात्री 12164 ट्रेन से यात्रा करेंगे। यात्रियों को ट्रेन के कन्फर्म टिकट के साथ तिरुपति बालाजी दर्शन, होटल खाना सब कुछ शामिल किया गया है । टूर 4 दिन और 3 रात का है। तो जल्दी कीजिये अपनी सीट बुक कराइये।

ये भी पढ़ें – MP में 19 कर्मचारियों को कोर्ट ने सुनाई सजा, नौ को नौकरी से निकालने के आदेश

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews