अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे अयोध्या टूर, UP के 6 शहरों से मिलेगी सुविधा, जानें कितना लगेगा किराया

Ayodhya tour

Ayodhya Tour: 22 जनवरी को अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होने वाला है। देशभर से भक्त इस उत्सव का हिस्सा बनने के लिए अयोध्या पहुंचना चाहते हैं। लोगों की सुविधा को देखते हुए अब सरकार ने भी अयोध्या तक कनेक्टिविटी आसान करने पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। अयोध्या के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाने वाली है और यह सबसे पहले उत्तर प्रदेश के 6 जिलों से शुरू की जाएगी। जनवरी माह के अंत तक पर्यटक इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। यह सेवा पूरी तरह से पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होगी।

इन जगहों की करें सैर

अयोध्या की इस हेलीकॉप्टर सेवा के जरिए पर्यटकों को अयोध्या और राम मंदिर के साथ-साथ हनुमानगढ़, सरयू घाट जैसे स्थलों की सैर भी करवाई जाने वाली है। यह सेवा उत्तर प्रदेश के वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, लखनऊ, आगरा और मथुरा से शुरू की जा सकती है।

इतना होगा किराया

जो पर्यटक हेलीकॉप्टर के जरिए अयोध्या यात्रा करना चाहते हैं। उन्हें 15 मिनट के लिए 3500 रुपए एक व्यक्ति के लिए देने होंगे। जो यात्री हेलीकॉप्टर की सवारी करेंगे वह अपने साथ अधिकतम 5 किलो वजन ले जा सकते हैं। एक बार में ट्रिप में पांच श्रद्धालुओं को सैर करवाई जाएगी। इसके लिए सरयू नदी के तट पर स्थित गेस्ट हाउस के पास हेलीपैड से हवाई यात्रा शुरू होगी।

कहां से कितना किराया

  • अगर वाराणसी से आप अयोध्या जाना चाहते हैं तो यहां के नमो घाट से हेलीकॉप्टर की सुविधा मिलेगी। 160 किलोमीटर का यह सफर 55 मिनट में पूरा होगा जिसके लिए एक श्रद्धालु का किराया 14159 रुपए रखा गया है।
  • अगर आप गोरखपुर से अयोध्या की यात्रा करते हैं तो 126 किलोमीटर के सफर में 40 मिनट लगेंगे। इसके लिए 11327 रुपए किराया हर व्यक्ति का लगेगा।
  • प्रयागराज के हेलीपैड से रवाना हुए हेलीकॉप्टर के जरिए 157 किलोमीटर की दूरी अयोध्या तक 50 मिनट में पूरी होगी।
  • लखनऊ से यात्रा करने वाले यात्रियों को 45 मिनट में 132 किलोमीटर की दूरी हेलीकॉप्टर से तय करवाई जाएगी इसके लिए 14159 रुपए किराया लगेगा।

CM करेंगे उद्घाटन

यात्रियों के लिए शुरू की जा रही इस सुविधा के संबंध में जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक राम भक्तों के लिए यह सुविधा जल्द ही शुरू होगी। जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया जा सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews