ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी, हालत गंभीर, हमलावर पुलिस का सहायक उप निरीक्षक

ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री को गोली मारी, हालत गंभीर, हमलावर पुलिस का सहायक उप निरीक्षक

Odisha health minister shot : ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री नबा किशोर दास को एक युवक ने गोली मार दी, घटना उस समय हुई जब वे ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर जनसभा में जा रहे थे, गोली मारने वाला शख्स पुलिस का ASI है , बताया जा रहा है कि आरोपी  एएसआई गोपाल दास ने करीब चार से पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें स्वास्थ्य मंत्री के सीने में गोली लग गई। आनन-फानन में घायल मंत्रीनबाकिशोर दास को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रहा है। फ़िलहाल घटना की वजह सामने नहीं आ पाई है।

नजदीक से किया गया मंत्री पर हमला 

बताया जा रहा है कि जिस ASI ने मंत्री नबा किशोर दास को गोली मारी है वो गांधी चौक में ड्यूटी पर तैनात था, वो अचानक मंत्री की कार के नजदीक पहुंचा और उनपर अपनी गन से चार पांच फायर कर दिए, कहा जा रहा है कि आरोपी पुलिसकर्मी को पकड़ लिया गया है उससे वरिष्ठ अधिकारी पूछताछ कर रहे है ।

पुलिस की सुरक्षा पर उठे सवाल 

इस घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि एक कैबिनेट मंत्री को जिसके पास सुरक्षा रहती है उसे कोई नजदीक से गोली मार देता है और कोई कुछ नहीं कर पाता। मंत्री समर्थकों और बीजू जनता दल के नेताओं में गुस्सा है, वे इस बात को समझ नहीं पा रहे कि एक पुलिसकर्मी की आखिर स्वास्थ्य मंत्री से कैसे दुश्मनी ?

 घटना की जांच क्राइम ब्रांच करेगी 

घटना के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि मैं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूँ, मैं इस घटना की निंदा करता हूँ, और नबा किशोर दास के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ, घटना की जाँच के लिए मैंने क्राइम ब्रांच के सीनियर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews