Officer Transfer 2024 : प्रशासनिक फेरबदल, कई अफसरों के तबादले, आदेश जारी, जानें किसे कहां मिली नई पोस्टिंग?

transfer

RTO Officer Transfer 2024 : राजस्थान में लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों कर्मचारियों के ट्रांसफर का दौर लगातार जारी है।आए दिन आईएएस-आईपीएस समेत विभिन्न विभागों के अफसरों को इधर से उधर भेजा जा रहा है। इसी क्रम में अब परिवहन और सड़क सुरक्षा विभाग ने 8 प्रादेशिक परिवहन अधिकारियों के ट्रांसफर किए है, इस संबंध में परिवहन एवं सड़क सुरक्षा आयुक्त डॉ. मनीषा अरोड़ा ने लिस्ट जारी की है।

परिवहन विभाग के 8 अधिकारियों ट्रांसफर

1. जगदीश प्रसाद बैरवा को भरतपुर से परिवहन मुख्यालय, जयपुर
2. प्रकाश सिंह राठौड़ को पाली से संयुक्त परिवहन आयुक्त रिट्स, जोधपुर
3. प्रभु लाल बामनिया उदयपुर से कोटा
4. नेमीचंद पारीक, परिवहन मुख्यालय जयपुर से उदयपुर
5. ज्ञानदेव विश्वकर्मा, दौसा से चित्तौड़गढ़
6. दिनेश सिंह सागर, बीकानेर से दौसा
7. मथुरा प्रसाद मीणा, चित्तौड़गढ़ से भरतपुर
8. अर्जुन सिंह राठौड़, कोटा से पाली

10 से 20 फरवरी तक हटाया था प्रतिबंध

गौरतलब है कि हाल ही में भजनलाल सरकार ने चिकित्सा, सार्वजनिक निर्माण विभाग, खान सहित कई विभागों में लंबित ट्रांसफर प्रक्रिया पर 10 दिन के लिए प्रतिबंध हटाया था, इसके तहत 10 फरवरी से 20 फरवरी तक तबादलों की छूट दी गई थी। इसी क्रम में आज मंगलवार को परिवहन विभाग में तबादला सूची जारी हुई है।संभावना है कि देर शाम अन्य विभागों में भी तबादले हो सकते है। चुंकी नई सरकार के गठन के बाद बड़े स्तर पर IAS IPS और IRS अधिकारियों के तबादले किए जा चुके हैं। इनमें कई जिलों में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक बदले जा चुके हैं। अबतक 100 से ज्यादा आईएएस और 200 से ज्यादा आईपीएस और आरएस अफसरों के तबादले किए जा चुके है।

CG IPS Transfer 2024- ट्रेनिंग के बाद 7 आईपीएस को मिली नई पोस्टिंग

राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (2020-21 74आर. आर. बैच) के अधिकारियों को जिला व्यवहारिक प्रशिक्षण के बाद पदस्थापना की है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन (गृह विभाग) ने आदेश जारी कर दिया है। इस लिस्ट में कुल सात आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं, जिन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews