Sex Racket : ऑनलाइन सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, whatsapp पर भेजते थे लड़कियों की फोटो

SEX RACKET

नोएडा, डेस्क रिपोर्ट। पुलिस ने ऑनलाइन सेक्स रैकेट (Sex Racket) चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें आरोपी व्हाट्सएप (whatsapp) पर लड़कियों की फोटो भेजते थे और पसंद आने पर डील पक्की की जाती थी। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने खुद को ग्राहक बनाकर इनके सामने पेश किया था।

Hyderabad: साइकल से करता था फूड डिलीवरी, नेटिजेन्स की मदद की बदौलत जमा हुए ₹73,000, खरीदी बाइक

डीसीपी वृंदा शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नोएडा के सेक्टर 56 स्थित एक गेस्ट हाउस के सामने से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जबकि इनका एक साथी भागने में कामयाब रहा। शुरूआती जानकारी के मुताबिक ये व्हाट्सएप पर फोटो भेजकर लड़कियों को पसंद करवाते थे और फिर ग्राहक जहां चाहे वहां उन्हें भेज देते थे। इसके लिए वो ग्राहक से 5 से 20 हजार तक वसूलते थे लेकिन लड़कियों को सिर्फ 1500 रूपये देते थे।

इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर जाल फैलाया। एक पुलिसकर्मी के नंबर पर युवती की फोटो मंगवाई गई और फिर डील पक्की कर मिलने की जगह तय हुई। इस तरह गेस्ट हाउस के सामने से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसी के साथ दो युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। आरोपियों के पास से कार, मोबाइल फोन और 25 हजार रूपये नगर जब्त किए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews