दीये जलाने के बाद BJP नेत्री ने किए हवाई फायर, VIDEO VIRAL, पार्टी ने पद से हटाया,

दीये जलाने के बाद BJP नेत्री ने किए हवाई फायर, VIDEO VIRAL, पार्टी ने पद से हटाया,

नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 मार्च को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीपक या मोम बत्ती जलाने की अपील की थी, लेकिन भाजपा के दो नेताओं ने मर्यादा लांघ दी।एक तरफ जहां भाजपा नेत्री मंजू तिवारी ने हवाई फायर किया और सोशळ मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट कर दिया। वही भाजपा विधायक राजा सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग समेत नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मशाल यात्रा निकाल ली। इस दौरान लोगों ने बिना मास्क पहने मशाल यात्रा में हिस्सा लिया। विधायक ने गो कोरोना गो के नारे भी लगाए।

दरअसल, बीती रात उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में जिले में बीजेपी (BJP) महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी (Manju Tiwari) फायरिंग कर रही थीं। दीप जलाने के बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने कोरोनावायरस को भगाने के लिए अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से हवाई फायरिंग कर रही थीं।इतना ही नहीं बीजेपी महिला जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने अपनी फायरिंग के इस वीडियो को अपन फेसबुक अकाउंट पर अपलोड भी किया है, जो अब वायरल हो रहा है।वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंजू तिवारी अपने घर की छत पर रिवाल्वर से फायरिंग कर रही हैं।मंजू तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है साथ ही पार्टी द्वारा उन्हें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष के पद से भी हटा दिया गया है।

वही इस बीच, तेलंगाना के भाजपा विधायक राजा सिंह की करतूत भी सामने आई है। राजा सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग समेत नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए मशाल यात्रा निकाल ली। इस दौरान लोगों ने बिना मास्क पहने मशाल यात्रा में हिस्सा लिया। विधायक ने गो कोरोना गो के नारे भी लगाए।हालांकि इन पर अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई है।

https://twitter.com/ZeeahanKhan16/status/1247039852442501120

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews