PM,CM व मंत्रियों से जुड़ा अहम बिल संसद में पेश होने के पहले ही विपक्ष हमलावर, प्रियंका गांधी ने बताया असंवैधानिक

कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार की योजना है कि केंद्र की एजेंसियों से विपक्षी नेताओं को मनमाने ढंग से गिरफ्तार कराया जाए और फिर नए कानून के तहत उन्हें तुरंत पद से हटा दिया जाए लेकिन कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी।
Priyanka Gandhi

केंद्र की मोदी सरकार आज बुधवार को लोकसभा में तीन महत्वपूर्ण बिल पेश करेगी, इसमें जो सबसे अहम् बिल है उसके मुताबिक अगर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, किसी राज्य के मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया जाता है या हिरासत में लिया जाता है तो उन्हें उनके पद से हटाया जा सकेगा। हालाँकि अभी बिल सदन में आया नहीं है लेकिन विपक्ष ने इस पर हंगामा शुरू कर दिया है।

केंद्र सरकार बुधवार को केंद्र सरकार जो तीन विधेयकों को पेश करने जा रही हैं, उनमें केंद्र शासित प्रदेश (संशोधन) विधेयक, 2025, संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 शामिल है। इन तीन विधेयकों में से विपक्ष खासकर कांग्रेस संविधान (130वां संशोधन) विधेयक, 2025 को लेकर आग बबूला हो रही है, कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार विपक्ष को अस्थिर करने के लिए ये नया कानून ला रही है।

भ्रष्टाचार विरोधी उपाय कहना लोगों की आँखों पर पर्दा डालने जैसा

मीडिया ने कांग्रेस महासचिव जब प्रियंका गांधी से इस विधेयक के बारे में उनका रिएक्शन जानना चाहा तो वो आक्रोशित हो गई, उन्होंने कहा मैं मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक को पूरी तरह से कड़ा निर्णय मानती हूँ। उन्होंने कहा इसे भ्रष्टाचार विरोधी उपाय कहना लोगों की आँखों पर पर्दा डालने जैसा है।

यह बिल संविधान-विरोधी, अलोकतांत्रिक और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है

प्रियंका ने कहा कल आप किसी भी मुख्यमंत्री पर कोई भी मामला दर्ज कर सकते हैं, उसे बिना कन्विक्शन के 30 दिनों के लिए गिरफ्तार कर सकते हैं और वह मुख्यमंत्री नहीं रह पायेगा। यह बिल्कुल गलत, संविधान-विरोधी, अलोकतांत्रिक और बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews