घर के डिपॉजिट के लिए किडनी बेचने को तैयार हुआ शख्स, चस्पा किया Kidney On Sale का पोस्टर

Kidney On Sale

Kidney On Sale Bengluru: महंगाई के इस दौर में मकान खरीदना तो दूर किराए पर मकान लेना भी लोगों के लिए मुश्किल बन चुका है। बड़े-बड़े महानगरों में सबसे पहले तो किराए के मकान मिलते नहीं हैं और अगर मिल जाते हैं तो मालिकों की डिमांड इतनी होती है कि इन्हें लेने वाले परेशान हो जाते हैं।

आलम यह हो चुका है कि किराए पर मकान देने के लिए लैंडलॉर्ड की ओर से जो डिपॉजिट मांगा जाता है। वह कई बार इतना ज्यादा होता है कि व्यक्ति अपनी किडनी बेचने पर मजबूर हो जाता है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

शख्स ने लगाया Kidney On Sale का पर्चा

सोशल मीडिया पर इस समय एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लिखा हुआ है कि मकान मालिक ने सिक्योरिटी डिपॉजिट के लिए जो पैसे मांगे हैं उसके लिए किडनी बेचना है।

एक ट्विटर यूजर ने इस पोस्टर को शेयर किया है जिसमें लिखा हुआ है लेफ्ट किडनी ऑन सेल इसके साथ ही छोटे-छोटे अक्षरों में नीचे नोट दिया हुआ है कि किराए पर मकान लेने के लिए मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट मांग रहा है और इकट्ठा करने के लिए पैसों की जरूरत है।

हालांकि, बिल्कुल छोटे अक्षरों में नीचे यह भी लिखा हुआ है कि यह सिर्फ एक मजाक है और मुझे इंदिरा नगर एरिया में किराए की मकान की तलाश है। प्रोफाइल देखने के लिए क्यूआर कोड स्कैन करें। सोशल मीडिया पर यह पोस्टर इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे पढ़कर मजे लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

ट्विटर यूजर्स ने दिया रिएक्शन

जब से ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुई है इसे कई लोगों ने शेयर किया है और रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कर्नाटका बेंगलुरु दिन पर दिन किराए के मकान लेने के मामले में बहुत ज्यादा महंगा होता जा रहा है।

यहां किराए का घर लेने आने वालों को मोटा सिक्योरिटी डिपॉजिट देना पड़ता है। इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर ऐसे भी हैं जो अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा घर की तलाश करने के दौरान मकान मालिक रिजेक्ट होने पर नाराज होने लगा क्योंकि मैंने कह दिया था कि मुझे तुम्हें अमीर बनाने में कोई भी दिलचस्पी नहीं है। इसके बजाय में होंडा सिटी कार चुनूंगा और लंबे समय तक ईएमआई भरता रहूंगा। एक अन्य यूजर ने लिखा कि मैं भी हंड्रेड परसेंट यह कर सकती हूं। इसके अलावा और भी कई रिएक्शन इस पोस्टर पर सामने आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews