PM Kisan 2024 : किसानों के लिए अपडेट, इस महीने में आ सकती है 17वीं किस्त! फटाफट निपटा लें ये काम, फिर खाते में आएंगे 2 हजार

खास बात ये है कि यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। इस योजना के नियम के तहत यह लाभ पात्र किसानों तो तभी मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।
farmers news

PM Kisan Yojana 17th Installment Date : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए काम की खबर है। अप्रैल का महीना खत्म होने को है और अगर आपने अबतक ईकेवायसी, भूमि सत्यापन और बैंक खाते को आधार से लिंक नहीं किया है तो फटाफट करवा लें, अन्यथा 17वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। वही अप्रैल की तरह मई में भी 12 दिन बैंक बंद रहेंगे , ऐसे में आधार लिंक करवाने में परेशानी हो सकती है, इसलिए किसान फटाफट ये तीनों काम कर लें, ताकी अगली किस्त का लाभ मिल सकें।

पीएम किसान योजना में मिलते है सालाना 6000 रुपए

  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर चार महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है।
  • यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है। बीती 28 फरवरी को 16वीं किस्त जारी की गई थी,जहां पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई थी और अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है।
  • खास बात ये है कि यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। हालांकि जो किसान इनकम टैक्स भरते हैं। वे इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
  • इस योजना के नियम के तहत यह लाभ पात्र किसानों तो तभी मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।
  • पीएम किसान की किस्त से जुड़ी की भी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए आप ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

क्या जून में जारी हो जाएगी 17वीं किस्त?

  • पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। चुंकी अप्रैल से जून के बीच लोकसभा चुनाव होना है और आचार संहिता लागू है।
  • संभावना है कि जून महिने में अगली किस्त भेजी जा सकती है, क्योंकि 4 जून को नतीजे आ जाएंगे और फिर नई सरकार का गठन होगा, हालांकि चुनाव आयोग से अनुमति लेकर सरकार जल्दी भी किस्त जारी कर सकती है । फिलहाल फाइनल तारीख को लेकर अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है,तब तक ताजा अपडेट के लिए किसान PM KISAN की अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

घर बैठे ऐसे करें ईकेवाईसी

  • स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  • स्टेप 2– फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
  • स्टेप 3- अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएं।
  • स्टेप 4- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
  • स्टेप 5– इसके साथ ही आपका ईकेवायसी पूरा हो जाएगा।

PM KISAN- लिस्ट में चेक कर लें अपना नाम

  • स्टेप 1- सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 – इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 – अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 – अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5 –इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews