PM Kisan: किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर, अगली किस्त से पहले अपडेट कर लें ये 4 दस्तावेज, जानें कब आएंगे 20वीं किस्त के 2000 रुपए?

अगर आपको ऑनलाइन ई-केवाईसी नहीं करनी है तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी सेंटर से या राज्य सेवा केंद्र यानी एसएसके से ई-केवाईसी करवा सकते हैं। यहां पर बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी की जाती है।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है।इसके तहत हर चार माह में 3 बराबर किस्तों में 2-2 हजार करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।

अबतक योजना की 19वीं किस्त जारी हो चुकी है और अब मानसून के समय अगली किस्त आएगी। जिन किसानों को योजना की 20वीं किस्त का लाभ लेना है वे eKYC, भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक और NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन का कार्य पूरा कर लें अन्यथा राशि से वंचित हो सकते है। इसके अलावा फॉर्म भरते समय जैसे नाम, पता, आधार संख्या या बैंक नंबर आदि जैसी कोई गलती हो गई है तो भी सुधार कर लें वरना लाभ नहीं मिलेगा।

पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। इस आधार पर अब अगली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी होने का अनुमान है। इसका लाभ 9.70 करोड़ किसानों को मिलेगा।

PM Kisan: रजिस्टर्ड किसान ऐसे चेक करें लिस्ट में नाम

  • स्टेप 1: सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं
  • स्टेप 2 : इसके बाद नीचे स्क्रॉल करने पर आपको Farmers Corner ऑप्शन मिलेगा। इसमें दिख रहे बॉक्स में से Beneficiary Status ऑप्शन पर टैप करें।
  • स्टेप 3 : अब पीएम किसान खाता संख्या या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एंटर करें
  • स्टेप 4 : अगर आपका फोन नंबर पहले से रजिस्टर नहीं है तो रजिस्टर करें। आपके फोन पर आने वाले OTP को एंटर करें
  • स्टेप 5: इसके बाद Get Data पर क्लिक करें ।अब आपको स्क्रीन पर अपने अकाउंट का स्टेटस दिख जाएगा।

PM KISAN : अगली किस्त के लिए ये दस्तावेज अनिवार्य

  • कैसे करें eKYC : सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से eKYC कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • बैंक सीडिंग: किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews