PM Kisan : 5 अक्टूबर को मिलेगा करोड़ों किसानों को तोहफा, जारी होगी 18वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे 2000-2000 रुपए, जानें अपडेट्स

पीएम किसान योजना के नियमों के अनुसार, केवल वे किसान इस योजना का लाभ उठा पा सकते है, जिनका ई-केवाईसी और जमीन का सत्यापन पूरा हो चुका होगा, जो किसान ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, उन्हें किस्त की राशि नहीं मिलेगी।
PM Kisan Yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan Yojana 2024: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। केन्द्र की मोदी सरकार ने योजना की अगली किस्त की डेट का ऐलान कर दिया है। 5 अक्टूबर को योजना की 18 किस्त जारी की जाएगी, इसके तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 2000-2000 रुपए भेजे जाएंगे।बता दे कि

ध्यान रहे इसका लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC ,बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवाया लिया है । अगर आपने अबतक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो फटाफट करवा लें, अन्यथा अगली किस्त की राशि अटक सकती है, क्योकि गड़बड़ी और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने ये तीनों दस्तावेज अनिवार्य किए है।

पीएम किसान योजना में मिलते है सालाना 6000 रुपए

दरअसल, पीएम किसान योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इसके तहत करोड़ों किसानों को हर 4 महीने में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है।नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी होती है ऐसे में 18वीं किस्त अक्टूबर में जारी होने जा रही है।

ईकेवायसी समेत ये दस्तावेज अनिवार्य, वरना नहीं मिलेगा पैसा

  • eKYC कैसे करें: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।सत्यापन के बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP दर्ज करें और ईकेवायसी हो जाएगा।
  • मोबाईल आधार से लिंक: यदि उनके मोबाइल नंबर से आधार नंबर नहीं लिंक है और फिंगर नहीं लग रहा है, तो वह प्ले स्टोर पर जाकर पीएम किसान सामान निधि ऐप को डाउनलोड करके फेस के माध्यम से ई केवाईसी कर सकते हैं।
  • भूमि सत्यापन: निकटतम कृषि विभाग के कार्यालय में जाएं और आवश्यक आवेदन फॉर्म प्राप्त कर निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज़ जमा करें।इसमें आपकी पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर, खेत के संबंधित दस्तावेज़ (खसरा / खतौनी) आदि शामिल हो सकते हैं।आवेदन और दस्तावेज़ों की समीक्षा के बाद आपका चयन किया जाएगा।अगर आपका आवेदन स्वीकृत होता है, तो आपको लैंड सीडिंग कर दिया जाएगा।
  • बैंक सीडिंग:किसान को अपने खाते पर एनपीसीआई करवाना होगा।एनपीसीआई लिंक करने के लिए बैंक पासबुक और आधार कार्ड लेकर अपने नजदीकी बैंक शाखा पर संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan :कैसे चेक करें अपना नाम

  • आपको सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान का पोर्टल खुला दिखाई देगा। यहां आपको FARMERS CORNER पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे। आपको नो योर स्टेटस पर क्लिक करना है।
  • अब स्क्रीन पर खुले पेज में ऊपर की तरफ Know Your Registration Number पर क्लिक करें।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करें। आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।अब आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा।
  • नए पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ‘Get Data’ पर क्लिक करें।अब आपको स्क्रीन पर पीएम किसान की किस्त की पूरी जानकारी दिखाई देगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews