9.34 करोड़ किसानों को आज मिलेगी सौगात, जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे 2000-2000 रु

PM Kisan 24th Installment: आज आएगी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ, पात्र किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार रुपये, e-KYC अनिवार्य, अब तक जारी हो चुकी हैं 23 किस्तें
PM KISAN YOJANA

पीएम नरेन्द्र मोदी आज (30 अक्टूबर 2026) को गुजरात के बनासकांठा से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित की जाएगी।

ध्यान रहे किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने  ई केवाईसी, भूमि रिकॉर्ड सत्यापन और फार्मर रजिस्ट्री (जिन राज्यों में अनिवार्य है) का काम पूरा करा लिया। इसके साथ ही जिनके मोबाईल नंबर आधार से लिंक है और बैंक खाते में डीबीटी ऑप्शन ऑन है। योजना की पिछली 23 किस्तों में किसानों को कुल 4.47 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम दी जा चुकी है.

पीएम किसान योजना में मिलते हैं सालाना 6000 रुपए

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वपूर्ण और बड़ी योजना है। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है।

यह राशि 2,000 रुपए की 3 समान किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर सीधे किसानों के बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) भेजी जाती है। इससे किसानों को बीज, उर्वरक, उपकरण एवं अन्य कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलती है।

यह योजना प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से पात्र किसान परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है, जिससे उन्हें कृषि और घरेलू खर्चों को पूरा करने में मदद मिलती है तथा उनकी आजीविका सुरक्षा को संबल मिलता है।

हर चार महीने में मिलते हैं 2000-2000 रुपए

योजना के नियम के अनुसार, हर वर्ष योजना की पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच जारी की जाती है। वहीं दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच आती है। इस तय पैटर्न और चार महीने के चक्र के आधार पर 24वीं किस्त की राशि 30 अक्टूबर को जारी की जा रही है।

ये किसान योजना से बाहर

  • संस्थागत भूमिधारक
  • किसान परिवार जिनका कोई सदस्य या तो संवैधानिक पद पर है या पहले रह चुका है
  • मौजूदा या पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष के परिवार
  • 10,000 या उससे ज्यादा मासिक पेंशन पाने वाले सेवानिवृत्त पेंशनभोगी
  • आयकर का भुगतान करने वाले किसान परिवार के सदस्य।
  • कुछ अपवादों को छोड़कर मौजूदा और सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी।
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर, जो संबंधित संस्थाओं में पंजीकृत हैं

PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews