PM Kisan Scheme : किसानों के लिए अपडेट, 15वीं किस्त के लिए आवेदन शुरू, ये है पात्रता-शर्तें, इन्हें नहीं मिलेगा लाभ, जानें खाते में कब आएंगे पैसे?

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan yojana 15th Installment Update : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। 15वी किस्त के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है, किसान अधिकारिक वेबसाइट  pmkisan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है । चुंकी इस योजना का लाभ पाने के लिए किसान को ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है। अगर आप भी 15वीं किस्त का लाभ पाना चाहते हैं तो आपको ये काम जरूर करना चाहिए।

योजना में सालाना मिलते है 6000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yajana) केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये आर्थिक मदद सालाना मुहैया कराई जाती है। यह पैसा 2000-2000 रुपये के रुपये में 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है।अबतक 14 किस्ते किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है और अब 15 किस्त भेजी जानी है।

योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि दिवाली के आसपास अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है , हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। यह पैसा लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजा जाता है। लाभार्थी 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर pmkisan.gov.in पर अपडेट ले सकते है।

बिना eKYC के नहीं मिलेगा लाभ

ध्यान रहे इस योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए किसानों को ई-केवाईसी, भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना अनिवार्य है।अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो अगली किस्त से वंचित रह सकते हैं।लाभार्थी अपनी पीएम किसान 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर अपडेट भी pmkisan.gov.in पर ले सकते हैं।

ऐसे करें eKYC

  1. पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  5. ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।

ऐसे करें PM Kisan Scheme में आवेदन

  1. पीएम किसान की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं। अब Farmer Corner पर क्लिक करें।
  2. इसके बाद New Farmer पंजीकरण के विकल्प पर जाएं। अब अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर और राज्य चुनें।
  3. अब OTP नंबर डालें और मोर डिटेल्स पर जाएं। अपने प्रदेश का चयन करें। डिस्ट्रिक्ट, बैंक और आधार कार्ड की जानकारी भरें।
  4. आधार ऑथेंटिकेशन के लिए सबमिट बटन पर टैप करें।अब खेती और जमीन से जुड़े दस्तावेजों को अपलोड करें।
  5. सारी जानकारी को भरने और दस्तावेज को अपलोड करने के बाद सेव बटन पर क्लिक करें। एप्लीकेशन कंफर्मेशन का मैसेज आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

ये योजना से बाहर

  • सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
  • 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)।
  • पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।
  • वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।
  • केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews