
A farmer applying fertilizer in field
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के करोड़ों लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है।अबतक केन्द्र सरकार द्वारा योजना की 19 किस्तें जारी की जा चुकी है और अब 20वीं किस्त के 2000 रुपए का इंतजार है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून अंत या जुलाई के पहले हफ्ते में कभी भी 20 किस्त के 2000-2000 रुपए जारी किए जा सकते है।हालांकि, सरकार ने अभी तक किस्त जारी करने की तारीखों का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
पीएम किसान योजना में मिलते है 6000 रुपए
- किसानों को सहायता देने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है इनमें से एक है पीएम किसान सम्मान निधि योजना।
- इस योजना के तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6,000 रूपए दिए जाते है।
- यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।
- यह पैसा केन्द्र सरकार द्वारा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।
- यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।
क्या जून में आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है, ऐसे में अनुमान है कि 20वीं किस्त जून जुलाई 2025 के बीच जारी होने का अनुमान है।
- 4 महीने के हिसाब से देखें तो 20वीं किस्त का समय जून 2025 में पूरा हो रहा है, ऐसे में उम्मीद है कि जून अंत तक किस्त जारी की जा सकती है।हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।
महत्वपूर्ण दस्तावेज
- ध्यान रहे अगली किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री, eKYC ,भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक का कार्य पूरा कर लिया है।
- इसके अलावा लाभार्थियों के लिए NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन होना भी जरूरी है। आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, और जमीन के दस्तावेज, खतौनी/गाटा संख्या जैसे सभी आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
- किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।
क्या पति-पत्नी दोनों को मिलेगा लाभ?
पीएम किसान योजना के नियम के मुताबिक, इस स्कीम का लाभ परिवार में बेटा-पिता, बेटी-पिता या पति-पत्नी में से किसी एक को तब मिलेगा, जब उसके नाम कृषि जमीन की रजिस्ट्री हो।।अगर एक परिवार में एक से अधिक सदस्य स्कीम के लिए आवेदन करते हैं, तो उसे रद्द कर दिया जाएगा। केंद्र सरकार ने भी कई बार स्पष्ट कर चुकी है कि पीएम किसान योजना का लाभ एक किसान परिवार में सिर्फ एक शख्स को ही दिया जाता है।अगर एक से ज्यादा सदस्य इसका लाभ लेते है तो उससे राशि की वसूली की जाएगी।
PM Kisan : लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
- इसके बाद farmer corner पर क्लिक करें,फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
- इसमें पहले राज्य, फिर जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनें।
- सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
- इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्ट खुल जाएगी।
- लिस्ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

