
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 75वां जन्मदिन है, पूरे देश में इस विशेष मौके पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी सहित अलग अलग राजनीतिक दलों के नेता प्रधानमंत्री को शुभकामनायें दे रहे हैं, वहीं विश्व के देशों के नेताओं के भी शुभकामना सन्देश आ रहे हैं, इस खास मौके पर फ़िल्मी सितारे भी पीछे नहीं हैं उन्होंने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनायें देते हुए उनकी अच्छी सेहत और लम्बी आयु की कामना की है साथ ही उनके नेतृत्व की सराहना की है
सुपर स्टार शाहरुख़ खान, आमिर खान, अजय देवगन, रजनीकांत, कमल हासन, आलिया भट्ट सहित कई फ़िल्मी हस्तियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनायें दी हैं, इन फ़िल्मी सितारों ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उनकी लम्बी आयु और अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से कामना की है, इस बीच शत्रुघ्न सिन्हा का एक लाइन की शुभकामनायें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
आपकी एनर्जी जवानों को पीछे छोड़ देती है : शाहरुख़
फिल्म “किंग” की शूटिंग में व्यस्त शाहरुख़ खान ने पोलेंड से एक वीडियो बनाकर शेयर किया है, उन्होंने कहा मैं प्रधानमंत्री मोदी के 75 वें जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक शुभकामनायें देता हूँ, उन्होंने कहा आपका जो सफ़र रहा है जो कहानी है एक छोटे से शहर से लेकर ग्लोबल स्टेज तक वो बहुत इंस्पायरिंग है इस कहनी में आपका अनुशासन, आपकी मेहनत और अपने देश के प्रति समर्पण दिखाई देता है सच बात तो ये है सर कि 75 साल की उम्र में जो आपकी एनर्जी है वो हम जैसे जवान लोगों को भी पीछे छोड़ देती है मैं दुआ करता हूँ आप हमेशा स्वस्थ रहें तंदरुस्त रहें मजबूत रहें और खुशहाल रहें।
आपकी जर्नी में एक खूबसूरत कंसिसटेंसी है: अजय
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर कहा, आपको 75 वे जन्मदिन पर मेरे और मेरे परिवार की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनायें मेरी आपसे पहली मुलाकत तब हुई थी जब आप गुजरात के मुख्यमंत्री थे उस दिन से लेकर आज तक आपकी जर्नी में एक खूबसूरत कंसिसटेंसी है आपका देश के लिए विजन, कार्य में समर्पण और आपकी निडर लीडरशिप से भारत विश्व में अपने लिए एक जगह बना रहा है जिसमें आपका बहुत बड़ा योगदान है, आप इसी तरह स्वस्थ और खुश रहें और हमें हमेशा इंस्पायर करते रहें।
दोस्त हमेशा दोस्त ही रहता है: शत्रुघ्न सिन्हा
उधर बॉलीवुड में ‘शॉटगन’ के नाम से मशहूर अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं दीं हैं उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी सिर्फ एक लाइन लिखी जो लोगों का दिल जीत रही है, शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा- Once a friend, always a friend indeed, यानि “एक बार जो दोस्त बन जाए, वह हमेशा दोस्त रहता है।” पूर्व भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा इस समय राजनीति में सक्रिय हैं और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के सदस्य है, शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री की फोटो शेयर करते हुए लिखा- हमारे मित्र और समाज के मित्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ। ईश्वर आपको सदैव सुख, शांति, आनंद, उत्तम स्वास्थ्य और स्वस्थ दीर्घायु प्रदान करें।
आप देश को उन्नति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाते रहें: आमिर
आमिर खान ने एक वीडियो सन्देश में कहा, प्रधानमंत्री मोदी जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सर। भारत के विकास में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस खुशी के मौके पर हम आपकी लंबी उम्र की कामना करते हैं और यह भी कि आपको शक्ति दे और आप देश को उन्नति और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाते रहें।
#WATCH | On PM Modi's 75th birthday, Superstar Shah Rukh Khan says, "Today, on the occasion of PM Modi's 75th birthday, I extend my best wishes to him. Your journey from a small city to the global stage has been very inspiring. Your discipline, hard work and dedication towards… pic.twitter.com/p8wRc2pDzz
— ANI (@ANI) September 17, 2025
Sir, your leadership has ignited hope and pride in every Indian. On your special day, we pray for your long life, good health and everlasting inspiration for the nation. Happy Birthday, Modiji 🙏🏻 #JaiHind @narendramodi pic.twitter.com/RUNV8YQpzC
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) September 17, 2025
Wishing our friend & friend of the society hon'ble PM @narendramodi many many happy returns of the day. May God bless you in abundance with happiness, peace, joy, great well-being & a healthy long life ahead always.💐#BirthdayWishes pic.twitter.com/4qCIZj0WRr
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 17, 2025
Once a friend always a friend indeed!!! pic.twitter.com/RyVIU44GpP
— Shatrughan Sinha (@ShatruganSinha) September 17, 2025
ईश्वर आपको लम्बी आयु दे, आप भारत को प्रगति की ओर ले जाएँ : आमिर
#WATCH | Wishing PM Modi on his 75th birthday today, Actor Aamir Khan says, "Wishing you a very happy birthday, sir. Your contributions towards the development of India will always be remembered. On this joyous occasion, we pray for your long life and also that you continue to… pic.twitter.com/NlX2hbfc4w
— ANI (@ANI) September 17, 2025
कमल हासन ने दी शुभकामनायें
Warmest birthday wishes to the Hon’ble Prime Minister, Thiru Narendra Modi avargal. Wishing him good health and strength in service of the people of India.@narendramodi
— Kamal Haasan (@ikamalhaasan) September 17, 2025
रजनीकांत ने की लम्बी आयु की कामना
To the most respected, honourable, and my dear Prime Minister @narendramodi Narendra Modi ji , heartfelt wishes on your birthday. Wishing you long life, good health, peace of mind, and everlasting strength to lead our beloved nation. Jai Hind. 🇮🇳
— Rajinikanth (@rajinikanth) September 17, 2025
आपका नेतृत्व हमें और अधिक प्रगति की ओर ले जाए : आलिया
#WATCH | On PM Modi's 75th birthday, Actor Alia Bhatt says, "Wishing you a very happy birthday, Prime Minister Narendra Modi ji. May your leadership continue to shape the future of our great nation and lead us towards even more progress…" pic.twitter.com/KO0uatLcku
— ANI (@ANI) September 17, 2025
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

