भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर PM मोदी का बयान, फ्रेमवर्क की करी सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर बयान दिया है। उन्होंने इस अंतिम व्यापार समझौते के फ्रेमवर्क की सराहना की है।
PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाल ही में भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की है। पिछले कुछ दिनों से यह समझौता चाचा में बना हुआ है और शनिवार को उन्होंने नए घोषित फ्रेमवर्क की तारीफ करते हुए कहा कि यह पार्टनरशिप दोनों देशों के बीच बढ़ती हुई गहराई गतिशीलता और विश्वास को दिखाता है।

आमतौर पर प्रधानमंत्री को किसी भी विदेशी समझौते के बारे में सार्वजनिक रूप से बातचीत करते हुए नहीं देखा जाता है। लेकिन इस बार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के लिए बहुत ही अच्छी खबर है।

पीएम मोदी ने ट्रंप को दिया धन्यवाद

पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा “हमने अपने दोनों महान देश के बीच एक अंतिम व्यापार समझौते के लिए फ्रेमवर्क पर सहमति जताई है। मैं हमारे देशों के बीच मजबूत संबंधों के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को धन्यवाद देता हूं।”

पैदा होंगे रोजगार के अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “यह फ्रेमवर्क हमारी साझेदारी की बढ़ती गहराई, गतिशीलता और विश्वास को दिखाने का काम कर रहा है। यह भारत के उद्यमियों, स्टार्टअप इनोवेटर्स,किसानों, मछुआरों और MSME सहित अन्य लोगों के लिए नए अवसर खोलकर मेक इन इंडिया को मजबूत करेगा। इससे युवाओं और महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिलेंगे।”

पीएम मोदी ने कहा कि “भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। यह फ्रेमवर्क हमारे बीच निवेश और पार्टनरशिप को गहरा करेगा। उन्होंने यह भी कहा है कि यह साझेदारी वैश्विक विकास में योगदान देगी। जैसे-जैसे भारत एक विकसित भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है हम ऐसा वैश्विक पार्टनरशिप बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो भविष्य के नए रास्ते खोलकर लोगों को सशक्त बनाकर साझा समृद्धि में योगदान देगा।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews