मंगलवार को पीएम मोदी का झारखंड दौरा, जनता को देंगे 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Jharkhand Visit

PM Modi Jharkhand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज झारखंड दौरे पर पहुंचने वाले हैं। पीएम मंगलवार को रांची पहुंचेंगे और इसके बाद 15 नवंबर को खूंटी भी जाएंगे। बुधवार के दिन पीएम आदिवासी नायक बिरसा मुंडा की जयंती पर ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पीएम किसान योजना की किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे के दौरान किसान सम्मान निधि योजना के 18000 करोड रुपए की 15वीं किस्त भी जारी करने वाले हैं। इस किस्त का लाभ 8 करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को होने वाला है।

झारखंड को सौगात

झारखंड को कई तरह की परियोजनाओं की सौगात मिलने वाली है। इसमें शिक्षा, पेट्रोलियम, रेल, सड़क, कोयला, प्राकृतिक गैस जैसे क्षेत्र शामिल है। लगभग 7200 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इन परियोजनाओं में NH114 ए के 40 किलोमीटर लंबे हिस्से को फोरलेन करना। NH133 के 52 किलोमीटर रास्ते को फोरलेन में बदलना, आईआईटी रांची का नया शैक्षणिक और प्रशासनिक भवन समेत कई कार्ययोजनाएं शामिल हैं।

पीवीटीजी विकास मिशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए पीएम पीवीटीजी विकास मिशन की शुरुआत भी करने वाले हैं। इसके लिए विशेष रूप से कमजोर समूह के लिए 24000 करोड़ की योजना शुरू की जाएगी। जिसका लाभ 28 लाख आदिवासियों को होगा।

यह योजना सामाजिक और आर्थिक स्थितियों में सुधार के लिए शुरू की जा रही है। देश भर के 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75000 पीवीटीजी रहते हैं, जिनकी आबादी 28 लाख की लगभग है। इन जनजातियों का निवास दूरस्थ दुर्गम वन क्षेत्र है इसलिए इन तक सड़क एवं दूरसंचार की कनेक्टिविटी अच्छी तरह से नहीं पहुंच पाती है। इसी के साथ यह लोग पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सुरक्षा, आवास, स्थाई आजीविका और पोषण जैसे मुद्दों से भी जूझ रहे हैं। इन तक ये सारी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाई जा सके इसी के तहत इस योजना को तैयार किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews