PM मोदी 11 नवंबर को जाएंगे कर्नाटक, प्रदेशवासियों को देंगे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

PM मोदी 11 नवंबर को जाएंगे कर्नाटक, प्रदेशवासियों को देंगे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM मोदी) 11 नवंबर को कर्नाटक जाएंगे। इस दौरान वो कर्नाटकवासियों को वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। दरअसल, चैन्नई से मैसूर के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी 11 नवंबर को हरि झंडी दिखाएंगे। इस दौरान उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री समेत अन्य कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे। जिनके आगमन को लेकर पुलिस, प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की भारी बल तैनात कर दी गई है। साथ ही, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं। बता दे कि प्रधानमंत्री मोदी कई राज्यों का दौरा कर उन्हें कई बड़ी सौगातें दे चुके हैं। वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें – Chandra Grahan 2022 : कल है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, सूतक काल में भूलकर भी ना करें ये कार्य, पड़ सकता है भारी 

PM मोदी कर्नाटक दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेगें। इसके अलावा प्रधानमंत्री बेंगलुरु के विधायक भवन में कनकदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेगें। जिसके बाद वहां से सीधे केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए रवाना हो जाएंगे और वहां पहुंचकर नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। इस हवाई अड्डे में 25 लाख लोग एक साथ इक्कठा हो सकते हैं और अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर सकते हैं। इस नए हवाई अड्डे पर यात्रियों की सुविधा के लिए 100 काउंटर बनाए गए है ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इससे पर्यटन, उद्योग, आईटी और बीटी क्षेत्रों को भी काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें – मंदसौर पुलिस को IPL सट्टोरियों की तलाश जारी, सट्टा का किंग नीमच शहर में घूम रहा खुलेआम 

वहीं, प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अधिकारियों ने कहा कि यह कर्नाटक राज्य के लोगों की लंबे समय से वंदे भारत एक्सप्रेस की मांग कर रहे थे और अब पीएम मोदी 11 नवंबर को भारत की सबसे हाई-स्पीड ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी कर्नाटक के लोगों को देश की पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात देंगे। इससे पहले हिमाचल में चौथे वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात दी थी, जिससे दिल्ली तक का सफर तय करने में आसानी हो गई।

यह भी पढ़ें – रतलाम से पकड़े गए सिमी के दो संदिग्ध, NIA ने गुप्त रूप से की पूरी कार्रवाई 

पीएम मोदी के कार्यक्रम के अनुसार सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था में कड़ाई की गई है। पूरे शहर में 3 हजार से भी ज्यादा पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। सुरक्षा की दृष्टि से शहर के चारों तरफ की सीमाएं सील कर दी गई हैं। पूरे शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है जो कि लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। नगर में आने वाले सभी गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है, रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के सामान की तलाशी लेने के बाद ही उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – प्रॉपर्टी डीलिंग के बहाने महिला को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews