PM मोदी ने किया इंडिया मोबाइल कांग्रेस का उद्घाटन, 3 दिवसीय इवेंट का हिस्सा बनेंगे दुनियाभर के देश

PM Modi Jharkhand Visit

India Mobile Congress 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 के सातवें संस्करण का उद्घाटन किया। यहां पर वह देश भर में 100 शैक्षणिक संस्थानों में लगाई गई 5G केस लैब्स भी लॉन्च करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारत की आवश्यकताओं की पूर्ति और वैश्विक मांगों को देखते हुए 5G के इस्तेमाल को बढ़ावा और उसका विकास करना है। इस इवेंट में 30 से ज्यादा देश हिस्सा लेने वाले हैं।

5G का होगा विकास

आईएमसी 2023 के इस संस्करण के उद्घाटन के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, परिवहन, बिजली जैसे क्षेत्र में नए-नए नवाचार किए जाएंगे और इन्हें बढ़ावा दिया जाएगा। ऐसे 5G तकनीक के इस्तेमाल से देश के लोगों को सुविधाएं तो मिलेगी वह विकास की और भी अपने कदम बढ़ा सकेंगे। स्वदेशी दूरसंचार प्रौद्योगिकी के विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में यह कदम का भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है और आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम आने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या है IMC

आईएमसी यानी इंडिया मोबाइल कांग्रेस की बात करें तो यह एशिया का सबसे बड़ा मीडिया दूरसंचार और प्रौद्योगिकी मंच है। 27 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह कार्यक्रम 29 अक्टूबर तक चलने वाला है और इस दौरान दूरसंचार और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत में हुई अब तक की प्रगति, आगे उठाए जाने वाले कदम की जानकारी देने सहित कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जाएंगी। इस दौरान स्टार्टअप को अपने उत्पादों और नए आइडिया को प्रदर्शित करने का मौका भी दिया जाने वाला है। जो स्टार्टअप्स अच्छे आइडिया पेश करेंगे उन्हें अपना कर भविष्य में दूरसंचार के क्षेत्र में नए-नए प्रयोग भी किए जा सकते हैं। कुछ स्टार्टअप्स भारत को 6G टेक्नोलॉजी के लिए भी तैयार कर रहे हैं और इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री विज्ञान के क्षेत्र में देश की अब तक की प्रगति और सुधारों के संबंध में जानकारी भी दे सकते हैं।

कई कंपनियां होगी शामिल

3 दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में अलग-अलग सॉफ्टवेयर और टेक कंपनी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाली है। इसमें 5G, क्लाउड, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड, ऑटोमेशन समेत कई कंपनी और स्टार्टअप शामिल हैं। लगभग 400 स्पीकर्स और 1300 डेलिगेट्स हिस्सा लेंगे और जिन लोगों को टेक में रुचि है वो इसका हिस्सा बन सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews