Transfer News : राज्य में पुलिसकर्मियों के थोकबंद तबादले, आदेश जारी, देखें किसे कहां भेजा?

जालंधर पुलिस कमिश्नर ने 13 पुलिस अधिकारियों इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, इंस्पेक्टर गुरपीत सिंह,  परमिंद्र सिंह,  गुरमुख सिंह, गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार के तबादले किए हैं।
police transfer

MP/UP POLICE TRANSFER 2024 : लोकसभा चुनाव के परिणाम आने और आचार संहिता हटने के बाद देश में एक बार फिर तबादलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ और पंजाब के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ,यूपी के बाराबंकी जिले और जालंधर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।

भोपाल जोन 1 पुलिस उपायुक्त प्रियंका शुक्ला ने कई थानों में पदस्थ 40 पुलिस कर्मियों इधर से उधर किया गया है, इस लिस्ट में सहायक उप निरीक्षक (सहायक उप निरीक्षक) और हेड कॉन्टेबल का नाम भी शामिल है। वही  बाराबंकी एसपी दिनेश कुमार सिंह ने 10 दरोगा के तबादले किए हैं।इसके अलावा पंजाब के जालंधर पुलिस कमिश्नर ने 13 पुलिस अधिकारियों इंस्पेक्टर कमलजीत सिंह, इंस्पेक्टर गुरपीत सिंह,  परमिंद्र सिंह,  गुरमुख सिंह, गुरमीत सिंह, इंस्पेक्टर संजीव कुमार के तबादले किए हैं।

यूपी में इन पुलिसकर्मियों के तबादले

  • मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा चौकी के प्रभारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह को देवा कोतवाली की माती चौकी का प्रभारी, चंद्रहास मिश्रा को रामनगर कोतवाली के एसएसआई से बेलहरा चौकी का इंचार्ज दरोगा, मृदुल मयंक पांडेय को मसौली की सआदतगंज चौकी से शहर की सिविल चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
  • लोनीकटरा से राजेश गुप्ता को सआदतगंज चौकी प्रभारी, शहर कोतवाली से रनवीर सिंह को जैदपुर कस्बा प्रभारी, पुलिस लाइन से मनदीप सिंह को शहर की बड़ेल चौकी का प्रभारी बनाया गया है। जबकि घनश्याम वर्मा को हैदरगढ़ से देवा, श्रीनाथ यादव और रमेश कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से कोतवाली शहर तो विनोद कुमार सोनकर को पुलिस लाइन से हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews