रायबरेली में लगे पोस्टर,” राहुल गांधी जवाब दो,आपको वोट देने वाला हिंदू मतदाता हिंसक है? आप किस धर्म से हो”

राहुल गांधी ने विपक्ष का नेता बनने के बाद लोकसभा में अपने पहले भाषण में कहा था - जो अपने आपको हिंदू कहते हैं वे 24 घंटे हिंसा.. हिंसा... हिंसा.. नफरत..नफरत...नफरत..  की बात करते हैं, उनके इतना कहते ही सदन में हंगामा हो गया था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीच में आपत्ति जताते हुए कहा था कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर बात है ।
Rahul's posters in Rae Bareli

Poster against Rahul Gandhi in Rae Bareli : राहुल गांधी मणिपुर और असम के दौरे के बाद आज अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे, कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, राहुल गांधी ने हनुमान मंदिर में पूजा आरती भी की लेकिन साथ ही उन्हें अपने ही मतदाताओं का गुस्सा भी झेलना पड़ रहा है, रायबरेली में जगह जगह “राहुल गांधी जवाब” दो के पोस्टर लगाये हैं।

“हिंदू हिंसक है” बयान से नाराज लोगों ने राहुल गांधी के खिलाफ लगाये पोस्टर 

रायबरेली में जगह जगह पोस्टर लगाये गए हैं जिनपर लिखा है ..राहुल गांधी जवाब दो …  आपको अपना अमूल्य वोट देने वाला रायबरेली का हिंदू मतदाता क्या हिंसक है? आप किस धर्म के हो स्पष्ट करो…आप हिंदू धर्म को मानते हो या नहीं? रायबरेली का हिंदू मतदाता आपको भविष्य में वोट क्या गाली खाने के लिए देगा? इस तरह के पोस्टर रायबरेली में जगह जगह लगे हुए हैं, हालाँकि इनपर ये नहीं लिखा है कि ये किसने लगाये हैं लेकिन हिंदुओं के प्रति राहुल गांधी की टिप्पणी से जुड़ी बातों का इसमें उल्लेख है तो समझा जा सकता है कि ये हिंदूवादी संगठनों ने लगाये हैं।

राहुल गांधी ने ये कहा था लोकसभा में  

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने विपक्ष का नेता बनने के बाद लोकसभा में अपने पहले भाषण में कहा था – जो अपने आपको हिंदू कहते हैं वे 24 घंटे हिंसा.. हिंसा… हिंसा.. नफरत..नफरत…नफरत..  की बात करते हैं, उनके इतना कहते ही सदन में हंगामा हो गया था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीच में आपत्ति जताते हुए कहा था कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर बात है, इसपर राहुल गांधी ने कहा था कि नरेंद मोदी पूरा हिंदू समाज नहीं हैं..आरएसएस पूरा हिन्दू समाज नहीं है ..ये ठेका भाजपा का नहीं है।

राहुल के बयान के बाद से देश के बड़े वर्ग में राहुल गांधी के प्रति नाराजगी है  

राहुल गांधी के हिंदू हिंसक वाले बयान पर देश में अलग अलग की प्रतिक्रिया देखने को मिलीं, भाजपा नेताओं सहित हिन्दू समाज, संत समाज ने इसपर नाराजगी जताई, हिंदू मतदाता सवाल करने लगा कि कांग्रेस को वोट देने वाले हम हिंसक हैं? हालाँकि कांग्रेस नेताओं ने इसपर स्पष्टीकरण दिया कि राहुल गांधी ने सामने बैठे भाजपा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था पूरे हिंदू समाज के लिए नहीं कहा था लेकिन अब राहुल गांधी और कांग्रेस की सफाई जनता ने कितनी स्वीकार की है ये आज रायबरेली में राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर्स बता रहे हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews