आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कांग्रेस की तमिलनाडु-पुडुचेरी के पार्टी नेताओं के साथ बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

कांग्रेस ने शनिवार, 17 जनवरी 2026 को मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। जिसमें तमिलनाडु और पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, कांग्रेस की तमिलनाडु-पुडुचेरी के पार्टी नेताओं के साथ बैठक, कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

कांग्रेस ने तमिलनाडु और पुडुचेरी में साल 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। कांग्रेस ने शनिवार, 17 जनवरी 2026 को मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की। जिसमें दोनों राज्यों में आगामी चुनाव को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में क्या चर्चा हुई? इसकी जानकारी कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी।

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि तमिलनाडु के लिए हमने शुरू में एक बैठक की। इसके अलावा हमने तमिलनाडु के अलग-अलग नेताओं के साथ वन-टू-वन भी बैठक की। लीडरशिप ने सबकी राय ध्यान से सुनी और नेताओं को अपनी बात कहने का पूरा मौका दिया गया। बातचीत कंस्ट्रक्टिव थी और तमिलनाडु में पार्टी को मजबूत करने और भविष्य की स्ट्रैटेजी पर फोकस थी। वेणुगोपाल ने बताया कि बैठक में एकमत से यह तय हुआ कि कांग्रेस प्रेसिडेंट और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष फैसले लेंगे। चुनावी रणनीति से जुड़े मामलों में, पार्टी हाईकमान सही समय पर सही फैसले लेगा।

वेणुगोपाल ने कहा, पार्टी आइडियोलॉजी और तमिलनाडु के लोगों के बड़े हितों को ध्यान में रखते हुए, हाईकमान ने सभी नेताओं को डिसिप्लिन बनाए रखने और इन मामलों पर सोशल मीडिया समेत किसी भी तरह के बयान देने से बचने का साफ निर्देश दिया है। नेताओं को सलाह दी गई है कि वे अटकलों से बचें और पार्टी के फैसलों के मुताबिक एक आवाज में बोलें।

21 जनवरी से पुडुचेरी में कांग्रेस की पदयात्रा

केसी वेणुगोपाल ने बताया कि पुडुचेरी PCC ने लीडरशिप को बताया कि वे 21 जनवरी से पूरे पुडुचेरी राज्य में पदयात्रा शुरू कर रहे हैं और लीडरशिप उसमें हिस्सा लेगी। इसके साथ ही पुडुचेरी में पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी। आने वाले दिनों में एक बार फिर से बैठक आयोजित की जाएगी जिसमें आगे की रणनीति को लेकर मंथन किया जाएगा।

तमिलनाडु में कांग्रेस और DMK के गठबंधन पर बोले वेणुगोपाल

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और DMK के गठबंधन को लेकर भी वेणुगोपाल ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमने तमिलनाडु में अपनी लीडरशिप की चिंताओं को सुना। आज की मीटिंग में करीब 40 लोग शामिल हुए। हर सदस्य को लीडरशिप के सामने अपनी बात रखने का मौका दिया गया। लगभग 3 से 5 घंटे तक, लीडरशिप तमिलनाडु लीडरशिप के साथ अकेले और मिलकर बैठी। अलग-अलग विचार थे। हमने इन सभी विचारों को मान लिया है। समय आने पर पूरी बैठक कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष को इन मामलों पर फैसले लेने की जिम्मेदारी दी गई है। आज जो भी चर्चा हुई, वह आगे के फैसलों के लिए गाइडलाइन होगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews