पंजाब कैबिनेट बैठक के फैसले: 6 जिलों के आरक्षण रोस्टर में बदलाव को मंजूरी, इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मिली स्वीकृति

शुक्रवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में कैबिनट बैठक आयोजित की गई। जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। जिसकी जानकारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर दी।
Punjab cabinet meeting

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में शुक्रवार, 17 अप्रैल 2026 को पंजाब सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के छह जिलों मोहाली, पटियाला, फाजिल्का फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर के आरक्षण रोस्टर में बदलाव को पंजाब कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई। इसके अलावा सरकार ने अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी है।

बता दें कि कैबिनेट बैठक में मिली प्रस्तावों को मंजूरी की जानकारी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। वित्त मंत्री ने कहा कि जिन इलाकों में बाढ़ आई थी। उसमें सतलुज और घग्गर नदी के साथ लगती जमीन पर किसानों को डिसिल्टिंग की भी मंजूरी दी गई है।

पंजाब कैबिनेट बैठक में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर

पंजाब कैबिनेट बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि दि पंजाब पंचायती राज अधिनियम 1994 के नियमों में संशोधन किया गया। जब पंचायत समिति व जिला परिषद बनी थी। उस समय तय किया था जब किसी जिले या तहसील या ब्लॉक सीमा घटेगी या बढ़ेगी तो उस समय रिजर्वेशन की तबदीली की जा सकती है।

वहीं बैठक में छह जिलों मोहाली, पटियाला, फाजिल्का फिरोजपुर, मलेरकोटला और संगरूर के आरक्षण रोस्टर में बदलाव को पंजाब कैबिनेट की मंजूरी दे दी गई। अब लोगों से इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। 10 दिन के भीतर लोग आपत्तियां दे सकते हैं।

इसके अलावा कैबिनेट ने सतलुज और घग्गर नदी के कई इलाकों में गाद निकालने मंजूरी दी है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews