MP Breaking News

IPS TRANSFER: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईपीएस और 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

Punjab IPS-PPS TRANSFER: सितंबर महीने की पहली तारीख को पंजाब प्रशासनिक फेरबदल के तहत 8 आईपीएस (IPS) और 12 पीपीएस (PPS) अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
IPS Transfer 2026

पंजाब सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आज, 1 सितंबर 2026 को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा राज्य के 11 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों (PPS) के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश भी जारी किए गए हैं। गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, मलेरकोटला, पठानकोट, पटियाला, मोहाली, बठिंडा और मानसा के SSP बदले गए हैं।   सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत अपनी नई पोस्टिंग पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

पंजाब आईपीएस तबादले

  • गुरप्रीत सिंह भुल्लर (IPS):  पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे, उन्हें अब आईजीपी बॉर्डर रेंज, अमृतसर नियुक्त किया गया है।
  • हरमनबीर सिंह (IPS): अमृतसर के डीआईजी बॉर्डर रेंज और कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर को अब पूर्ण रूप से अमृतसर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
  • भगीरथ सिंह मीना (IPS): एसएसपी मानसा से एआईजी, पर्सोनेल-1, सीपीओ, पंजाब
  • वरुण शर्मा (IPS): एसएसपी पटियाला को  एसएसपी एस.ए.एस. नगर (मोहाली)
  • हरमनदीप सिंह हंस (IPS): एसएसपी एस.ए.एस. नगर को अब एसएसपी पटियाला
  • सुहैल कासिम मीर (IPS): एआईजी पर्सोनेल-1 से एसएसपी बठिंडा
  • ज्योति यादव (IPS): एसएसपी बठिंडा को  कमांडेंट 82वीं बटालियन पीएपी, चंडीगढ़
  • वैभव चौधरी (IPS): एसपी हेडक्वार्टर पटियाला को पदोन्नत कर एसएसपी मानसा

पंजाब पीपीएस अधिकारियों के तबादले

  • हरकमलप्रीत सिंह खाख:  मलेरकोटला के नए SSP होंगे। पहले वे AIG, NRI जालंधर और ISTC कपूरथला के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
  • गुरमीत सिंह: मलेरकोटला SSP पद सेISTC कपूरथला का कमांडेंट
  • बलविंदर सिंह: कमांडेंट 82वीं बटालियन PAP चंडीगढ़ से AIG, कानून और व्यवस्था (पंजाब) ।
  • दलजिंदर सिंह ढिल्लों: पठानकोट के SSP से जोनल AIG, CID जालंधर
  • राजेश्वर सिंह: जोनल AIG, CID जालंधर से कमांडेंट 7वीं बटालियन PAP, जालंधर
  • मनप्रीत सिंह: SP इन्वेस्टिगेशन (संगरूर) से पदोन्नत/तबादला कर पठानकोट  SSP
  • हरपाल सिंह (Khanna): लुधियाना में DCP इन्वेस्टिगेशन
  • परविंदर कौर: SP PBI तरनतारन से बदलकर इन्हें ADCP स्पेशल ब्रांच, अमृतसर
  • हरपाल सिंह (BTI): ADCP स्पेशल ब्रांच अमृतसर से  AIG CID, अमृतसर
  • तलविंदर सिंह गिल: इनका तबादला SP इंटेलिजेंस विंग, पंजाब (SAS नगर)
  • रमनदीप सिंह: इन्हें SP ट्रैफिक, SAS नगर नियुक्त किया गया है।

Punjab IPS-PPS transfer and Posting Order

mpbn-2026-09-01-030d7e mpbn-2026-09-01-134ce6 mpbn-2026-09-01-9d1e62

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
IPS TRANSFER: पंजाब में प्रशासनिक फेरबदल, 8 आईपीएस और 12 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट - MP Breaking News