4.2 मिलियन व्यूज के साथ “राधे” ने बनाया रिकॉर्ड, सलमान खान ने फैंस को कहा थैंक्स

4.2 मिलियन व्यूज के साथ “राधे” ने बनाया रिकॉर्ड, सलमान खान ने फैंस को कहा थैंक्स

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट।  सुपर स्टार सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म “राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई” ने रिलीज के पहले ही दिन पिछले सरे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए।  4.2 मिलियन व्यूज के साथ राधे ने नया इतिहास बनाया।  इतना ही नहीं राधे ने कोरोना काल के बावजूद ओवरसीज में अच्छी कमाई  की को कारण 4.4 करोड़ के आसपास बताई जा रही है।

सलमान खान (Salman Khan)स्टारर फिल्म “राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई” दो दिन पहले 13 मई को दुनियाभर से सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हुई।  भारत में कोरोना के चलते इसे OTT और DTH प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। पहले ही दिन ओवरसीज यानि विदेशों में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।  ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक फिल्म “राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई” ने पहले ही दिन 4.4 करोड़ रुपये का बिजनिस किया।  फिल्म ने अकेले गल्फ मार्किट में ही करीब 3 करोड़ रुपये कमाए। अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया में भी फिल्म की अच्छी कमाई हुई।

पहले ही दिन बनाया व्यूज का रिकॉर्ड 

“पे पर व्यूज” सर्विस के आधार पर OTT और DTH पर रिलीज की गई “राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई” ने डिजिटल रिलीज पहले ही दिन रिकॉर्ड बना लिया फिल्म को 4.2 मिलियन व्यूज मिले।  इतने बड़े व्यूज के साथ “राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई”  जी-5 OTT प्लेटफॉर्म पर देखी जाने वाली पहली फिल्म बन गई।  फिल्म की सफलता को देखते हुए सलमान खान (Salman Khan)ने अपने फैंस को थैंक्स कहा है।

ये भी पढ़ें – सड़क के बीच 18 महीने की बेटी को अकेला छोड़ भाग गए जय भानुशाली और माही विज, फिर हुआ ये

जी-5 का सर्वर हो गया क्रेश

फिल्म “राधे – योर मोस्ट वांटेड भाई” के रिलीज होते ही थोड़ी देर बाद  जी-5 का सर्वर क्रेश हो गया कारण ये था कि फिल्म के इन्तजार में बैठे बहुत से लोगों ने एक साथ स्ट्रीमिंग शुरू कर दी  जिसे जी-5  का सर्वर संभल नहीं पाया और क्रेश हो गया।  जब फिल्म देखने में परेशानी आने लगी तो लोगों ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक यही स्थिति रही  उसके बाद कहीं जाकर लोगों से सही तरीके से फिल्म का आनंद लिया।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews