Radio Connectivity: पीएम Modi ने 91 FM ट्रांसमीटरों का किया उद्घाटन, दो करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

Radio Connectivity : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। जिससे देशभर के 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 84 जिलों को फायदा मिलेगा। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा। इस नए पहल के माध्यम से प्रधानमंत्री के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के प्रसारण की गुणवत्ता और विस्तार होगा।

राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मिलेगा लाभ

बता दें कि बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, लद्दाख और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इस कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

मन की बात के बारे में विस्तृत चर्चा

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि, आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा मिलेगा और देश में समाचार, मनोरंजन और शिक्षा से जुड़ी बहुत सारी जानकारियों को जनता तक जल्दी और एफ़ेक्टिव तरीके से पहुंचाया जा सकेगा। साथ ही, लोगों को सरकार की नवीनतम योजनाओं, कृषि और खेल के खबरों, स्वच्छता अभियान और सामाजिक संदेशों की जानकारी मिलेगी।

नई सोच को मिला प्रोत्साहन

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि, टेक्नोलॉजी के विकास से भारत में रेडियो और एफएम को नए अवतार में लाया गया है। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि इंटरनेट के आने से रेडियो पिछड़ा नहीं बल्कि ऑनलाइन एफएम और पोडकास्ट के जरिए इनोवेटिव तरीकों से सामने आया है। उन्होंने डिजिटल इंडिया की भी महत्वता को बताया जिसने रेडियो के लिए नए श्रोता दिए हैं। जिससे नई सोच और उद्यमिता को भी प्रोत्साहन मिला है।

दो करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

आकाशवाणी की एफएम सेवा का विस्तार कर देश के और अधिक लोगों तक पहुंचना सम्भव होगा। इससे लगभग दो करोड़ लोग इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे, जो इससे पहले इस सेवा के लाभ से वंचित थे। इसके साथ ही, इस सेवा का कवरेज भी लगभग 35,000 वर्ग किलोमीटर के अधिक क्षेत्र में विस्तार होगा।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews