राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला, लगाया गंभीर आरोप, कहा- ‘वे भारत के लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहते’

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार, 19 जनवरी 2026 को केरल दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने हाल ही में निकाय चुनाव में कांग्रेस और UDF की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों को बधाई दी। इसके अलावा राहुल गांधी ने RSS और BJP पर जमकर हमला बोला।
Rahul Gandhi

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सोमवार, 19 जनवरी 2026 को केरल दौरे पर पहुंचे जहां उन्होंने हाल ही में निकाय चुनाव में कांग्रेस और UDF की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं और लोगों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में हिस्सा लिया और कांग्रेस पार्टी और UDF को शानदार नतीजा दिया। इसके अलावा राहुल गांधी ने RSS और BJP पर जमकर हमला बोला।

राहुल गांधी का BJP-RSS पर हमला

राहुल गांधी ने कहा, अगर आप BJP-RSS और कांग्रेस पार्टी के बीच के अंतर को थोड़ा गहराई से देखेंगे, तो आप देखेंगे कि वे पावर के केंद्रीयकरण के पक्ष में हैं और हम पावर के विकेंद्रीकरण के पक्ष में हैं। वे भारत के लोगों से कम्प्लायंस चाहते हैं। वे भारत के लोगों की आवाज नहीं सुनना चाहते। राहुल ने कहा कि RSS और BJP सत्ता को अपने पास ही रखना चाहती हैं, लेकिन कांग्रेस सत्ता को निचले स्तर तक पहुंचाने में भरोसा रखती है और गांव-कस्बों में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है।

राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि BJP चाहती है कि देश में सब लोग चुप रहें और सिर्फ कुछ कॉरपोरेट ही तरक्की करें। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह कुछ कॉरपोरेट को फायदा पहुंचाने के लिए लोगों की लोकतांत्रिक आवाज को दबा रही है। ये घराने देश की संपत्तियों पर अपना कंट्रोल स्थापित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे देश में, हम ऐसे लोगों को देखते हैं जो किसी बात पर यकीन तो करते हैं लेकिन उसे कहने की हिम्मत नहीं रखते। लेकिन महान देश चुप्पी से नहीं बनते हैं। महान देश, महान लोग तब बनते हैं जब वे अपने विचार और राय जाहिर करते हैं, और उनके लिए लड़ते हैं। चुप्पी के कल्चर में लालच का यह विचार भी शामिल है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि क्या हो रहा है, जब तक मुझे वह मिल रहा है जिसकी मुझे जरूरत है। मुझे कुछ कहने की जरूरत नहीं है। मैं लोगों को बेइज्जत होते, लोगों को मरते, लोगों को मारते हुए देख सकता हूं। जब तक मैं ठीक हूं, सब ठीक है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews