राहुल गांधी ने वायनाड पीड़ितों के लिए डोनेट किया अपना एक महीने का वेतन, देश के लोगों से की ये अपील

मैं ईमानदारी से सभी साथी भारतीयों से आग्रह करता हूं कि वे जो कुछ भी कर सकते हैं उसमें योगदान दें - हर छोटे से बदलाव से फर्क पड़ता है।
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi donated his one month salary for Wayanad landslide victims : पिछले दिनों भूस्खलन त्रासदी झेल चुके केरल के वायनाड के लोगों की मदद के लिए सांसद राहुल गांधी भी आगे आये हैं, उन्होंने आर्थिक सहायता के रूप में अपना एक महीने का वेतन 2 लाख 30 हजार रुपये केरल कांग्रेस के एकाउंट में ट्रांसफर किये हैं, राहुल गांधी ने इसे अपने X एकाउंट पर शेयर किया है।

राहुल गांधी ने पेमेंट रिसिप्ट स्लिप को शेयर करते हुए X पर लिखा-  वायनाड में हमारे भाइयों और बहनों को एक विनाशकारी त्रासदी का सामना करना पड़ा है और उन्हें उस अकल्पनीय नुकसान से उबरने के लिए हमारे समर्थन की आवश्यकता है।

भारत के लोगों से योगदान करने का आग्रह किया 

मैंने प्रभावित लोगों के राहत और पुनर्वास प्रयासों में सहायता के लिए अपने पूरे महीने का वेतन दान कर दिया है। मैं ईमानदारी से सभी साथी भारतीयों से आग्रह करता हूं कि वे जो कुछ भी कर सकते हैं उसमें योगदान दें – हर छोटे से बदलाव से फर्क पड़ता है।

वायनाड के पीड़ितों का जीवन बनाने में मदद की अपील की 

राहुल ने आगे लिखा- वायनाड हमारे देश का एक खूबसूरत हिस्सा है और हम मिलकर यहां के उन लोगों के जीवन को फिर से बनाने में मदद कर सकते हैं जिन्होंने बहुत कुछ खो दिया है। आप सुरक्षित रूप से केरल कांग्रेस के अकाउंट में  स्टैंड विद वायनाड – आईएनसी ऐप के माध्यम से फंड भेजकर अपना योगदान दे सकते हैं ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews