राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया, दो दिन से नहीं आ रहे संसद

राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया, दो दिन से नहीं आ रहे संसद

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। सूत्रों के अनुसार गुरूवार को राहुल गांधी ने पहला टीका लगवाया है और गुरूवार-शुक्रवार को वह संसद में भी नहीं आए। करीब तीन पहले वे कोरोना संक्रमित हुए थे और 20 अप्रैल को ट्वीट करके उन्होने खुद ये जानकारी दी थी।

मध्य प्रदेश में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, 11 अगस्त को विधानसभा घेराव की तैयारी

लंबे समय से राहुल गांधी द्वारा वैक्सीन लगवाने को लेकर संशय बना हुआ था और इस बात पर कयास लगाए जा रहे थे। अब उनके द्वारा पहला डोज लेने की बात सामने आई है, हालांकि अभी तक ये जानकारी नहीं मिली है कि उन्होने कौन सी कंपनी की वैक्सीन लगवाई है। बता दें कि 17 जून को कांग्रेस की ओर से बताया गया था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews