“अगर दीये जलाने से फुर्सत मिल गई हो तो..” इंदौर आने से पहले राहुल गांधी ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा, जानें क्या कहा

राहुल गांधी ने इंदौर दौरे से पहले बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत और प्रदेश की स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था को लेकर मध्यप्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने बीमारी, कुपोषण, साफ पानी की कमी, मिलावटी दवाइयों और अवैध शराब का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
Rahul Gandhi

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को होना है। राहुल गांधी ने इंदौर दौरे से पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर संवेदनहीनता और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मासूम बच्चों की मौत का सिलसिला जारी रहा लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई की रफ्तार सुस्त रही।

राहुल गांधी का सीएम मोहन यादव पर हमला

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत पर भी एक नजर डाल ​लिजिये। राहुल गांधी ने कहा कि बीमारी, पोषण और साफ पानी की कमी के साथ-साथ चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था का असर छोटे बच्चों की जिंदगी पर पड़ रहा है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बालाघाट सहित प्रदेश के आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में बीमारी, कुपोषण, साफ पानी की कमी और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण नन्हें बच्चों की जान जा रही है।

मिलावटी दवाइयों और जहरीली शराब से सैकड़ों परिवार प्रभावित: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा है कि राज्य में मिलावटी दवाइंया और जहरीली अवैध शराब सैकड़ों परिवारों को तबाह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इंदौर आ रहे हैं और लगातार प्रदेश के छात्रों युवाओं और आम लोगों से प्रतिक्रिया ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिलाएं हर वर्ग परेशान है। इसके बाद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा, मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है, यही सच्चाई है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews