Railway News: पटना में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरने के चलते 5 ट्रेनें हुई रद्द, 3 के बदले मार्ग, सुधार कार्य में जुटा रेलवे विभाग

Railway News: पटना के दानापुर मंडल के दनियावां स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात में भारी दिक्कतें उत्पन्न हो गई।
Railway News: पटना में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरने के चलते 5 ट्रेनें हुई रद्द, 3 के बदले मार्ग, सुधार कार्य में जुटा रेलवे विभाग

Railway News: शुक्रवार की देर रात बिहार में एक गंभीर रेल दुर्घटना घटित हुई। दरअसल पटना के दानापुर मंडल के दनियावां स्टेशन के पास एक मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात में भारी दिक्कतें उत्पन्न हो गई। वहीं इस दुर्घटना के चलते 5 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा जबकि 3 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रेलवे विभाग ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और सुधार कार्य शुरू कर दिया है।

दुर्घटना का घटनास्थल और रेलवे की त्वरित प्रतिक्रिया

दरअसल दनियावां स्टेशन के पास स्थित प्वाइंट नं. 51 पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के अधिकारी और दुर्घटना राहत यान (SPART) मौके पर पहुंच गए। हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि फतुहा-इसलामपुर रेलखंड के दनियावां स्टेशन के निकट इस दुर्घटना के कारण रेल यातायात बाधित हुआ है। विभाग ने दुर्घटना की जांच के आदेश भी जारी कर दिए हैं।

दुर्घटना के चलते कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ा, जिससे यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। प्रभावित ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

-गाड़ी संख्या 03224 फतुहा-राजगीर पैसेंजर
-गाड़ी संख्या 03395 इसलामपुर-पटना पैसेंजर
-गाड़ी संख्या 03237 हिलसा-फतुहा पैसेंजर
-गाड़ी संख्या 03631 नटेसर-फतुहा पैसेंजर
-गाड़ी संख्या 03272 पटना-इसलामपुर पैसेंजर

दुर्घटना के बाद कुछ ट्रेनों के मार्ग को बदल दिया गया है ताकि यातायात बहाल किया जा सके। परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनों की सूची इस प्रकार है:

-गाड़ी संख्या 20801 इसलामपुर-नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस को इसलामपुर-नटेसर-राजगीर-बख्तियारपुर-फतुहा के रास्ते चलाया जा रहा है।
-गाड़ी संख्या 20802 नई दिल्ली-इसलामपुर मगध एक्सप्रेस फतुहा तक ही जाएगी।
-गाड़ी संख्या 18623 इसलामपुर-हटिया एक्सप्रेस फतुहा से चलेगी।

हालांकि रेलवे विभाग स्थिति को सामान्य करने के लिए तेजी से काम कर रहा है। दुर्घटना राहत यान द्वारा बेपटरी हुए डिब्बों को हटाने का काम जारी है। अधिकारियों ने कहा कि वे जल्द से जल्द परिचालन को बहाल करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews