Rajasthan Weather : आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, बिजली-आंधी का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, ओले गिरने की संभावना, जानें IMD अपडेट

पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के लिए गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज हवा की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रह सकती है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update : राजस्थान में आज सोमवार से प्री मानसून की गतिविधियां शुरू होने जा रही है। इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा और उदयपुर समेत पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर तथा जोधपुर संभाग में मेघगर्जन, आंधी और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज सोमवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश, बिजली और तेज हवा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

10 से 14 तक प्रदेश के इन संभागों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम के मुताबिक, आज सोमवार को प्रदेश के कोटा, उदयपुर संभाग के 11 जिलों भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, जोधपुर और पाली में तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 11 जून से 14 जून तक भरतपुर, कोटा , उदयपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्री-मानसून के चलते दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर संभाग के 6 जिलों (उदयपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और झालावाड़​​​​​​) में 12 जून तक आंधी-बारिश का मौसम रहेगा।इन क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

एक हफ्ते बाद मानसून की दस्तक 

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने की वजह से  कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान में इजाफा होने लगा है, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में अगले 3-4 दिनों के लिए गरज के साथ बारिश, बिजली और तेज हवा की संभावना जताई गई है। इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रह सकती है। रविवार को मानसून महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुका है और तेजी से आगे बढ़ रहा है। 20 से 25 जून के बीच प्रदेश में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के दस्तक देने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews