Rajasthan Weather : आज 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी, IMD का ताजा पूर्वानुमान

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह तथा जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 2 से 5 जुलाई के दौरान बादल बारिश और बिजली गिरने चमकने की संभावना है।
Rajasthan Weather

परिसंचरण तंत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान व आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है तथा मानसून ट्रफ लाइन भी दक्षिणी राजस्थान से होकर गुजर रही है, जिसके असर से दक्षिण-पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश होने का अनुमान है।

आगामी दिनों में राजस्थान के अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। खास करके जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी बारिश की गतिविधियों में 2 से 5 जुलाई के दौरान बढ़ोतरी होने तथा कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है।

आज बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • जयपुर, नागौर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, जोधपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/ आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-50Kmph) आने की की संभावना है।
  • चूरू, झुंझुनू, सीकर, जयपुर शहर, दौसा, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, कोटा, वारां, झाड, बीकानेर, पाली, राजसमंद, (BE UPDATED) चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, वाडमेर, अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

एक हफ्ते जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर आगामी एक सप्ताह जारी रहने की संभावना है।पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी तीन-चार दिन मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज होने एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews