Rajasthan Weather : छाए रहेंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार, चलेगी तेज हवा, मई से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें IMD ताजा अपडेट

आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है।इस दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक बार फिर राजस्थान का मौसम बदल गया है। शुक्रवार को कोटा झालावाड़ समेत कई जिलों में बारिश हुई और बूंदी में बिजली गिरने से 3 और प्रतापगढ़ में पेड़ गिरने से एक महिला की मौत हो गई। फिलहाल 4-5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है लेकिन कहीं कहीं बादल छाने के साथ तेज हवा और बारिश हो सकती है।

2 संभागों में फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को गंगानगर, हनुमानगढ़ समेत आसपास के जिलों में बादल छाने के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना है।  29-30 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर संभाग में हवाओं के चलने का अलर्ट जारी किया गया है।  आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की प्रबल संभावना है।इस दौरान जोधपुर और बीकानेर संभाग में 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेगी।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटों में बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस दर्ज व शेष अधिकांश भागों में 40 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान गंगानगर में 42.4 डिग्री से. दर्ज हुआ। अप्रैल के अंत दिनों में पारा 44 डिग्री के पास पहुंच सकता है।
  • अजमेर में 38.5, अलवर 42.0, जयपुर 39.2, सीकर 39.2, कोटा 39.0, बाड़मेर 39.3, जैसलमेर 38.4, जोधपुर 38.6, बीकानेर 39.6, चूरू 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम पारा दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews