Rajasthan Weather : आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मेघगर्जन-आंधी- बिजली गिरने चमकने की भी चेतावनी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

मानसून के असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 5 जुलाई तक बादल बारिश और बिजली गिरने चमकने की संभावना है।
Weather Update

पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जिसके कारण राज्य में अगले तीन चार दिन तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।आज शुक्रवार को कोटा, उदयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की प्रबल संभावना । इसके अलावा, जयपुर और बीकानेर संभाग में भी मौसम बदला रहेगा।

फिलहाल पूर्वी राजस्थान में आगामी 4 से 5 दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • ऑरेंज अलर्ट: सीकर, भरतपुर, सवाईमाधोपुर, टोंक, अलवर, अजमेर, झुंझुनू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा व एक दो दौर भारी वर्षा/आकाशीय बिजली / तेज सतही हवा (अपेक्षित हवा की गति 30-40Kmph) आने की की संभावना है।
  • येलो अलर्ट: पाली, नागौर, दौसा, जोधपुर, करौली, बूंदी, वारां, कोटा, झालावाड़, चूरू, जयपुर, अजमेर, टॉक, सवाईमाधोपुर, झुंझुनू, भीलवाड़ा, जालौर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, बाडमेर, अलवर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, राजसमंद अलग- (BE UPDATED) अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा । आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं पर तेज़ हवा (20-30 kmph) की संभावना है।

3-4 दिन जारी रहेगा झमाझम बारिश का दौर

राज्य के कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी आगामी तीन-चार दिन मेघगर्जन के साथ हल्के से मध्यम बारिश दर्ज होने एक दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राज्य में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई व पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर भारी से अतिभारी वर्षा दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक वर्षा पोकरण (जैसलमेर) में 128 मिलीमीटर दर्ज की गई।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 40.3 डिग्री सेल्सियस और निम्नतम न्यूनतम तापमान सीकर में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews