Rajasthan Weather : आज इन जिलों में बारिश के आसार, छाए रहेंगे बादल, चलेगी तेज हवा, 6 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें पूरे हफ्ते का हाल

पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती जिलों में 6-7 मई को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तो 7 मई से जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं लू चलने की भी संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today: इन दिनों राजस्थान के मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और 9 शहरों में दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया लेकिन आज शनिवार को गर्मी से राहत मिलेगी। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश भी होने का अनुमान है। 3-4 मई को सक्रिय हुए कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से जोधपुर-बीकानेर में अंधड़- हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

आज 5 जिलों में आंधी-हल्की बारिश के आसार

  • राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज 4 मई को पांच जिलों बीकानेर, हनुमानगढ़, जोधपुर, जैसलमेर और गंगानगर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तेज हवाएं चल सकती है।  5 मई को जोधपुर और बीकानेर में हल्की बारिश की संभावना है।5 से 6 मई को राज्य के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की संभावना है।
  • इसके बाद  बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाओं के असर से 10 से 16 मई के बीच पश्चिमी-पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है, अन्य हिस्सों में गर्मी का असर रहेगा। तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।इसके बाद 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।मई के दूसरे सप्ताह से विक्षोभ के असर में कमी के साथ गर्मी में तेजी रहेगी, हालांकि कहीं कहीं जिलों में बादल छा सकते है।

6 मई के बाद बढ़ेगा तापमान, लू चलने के भी आसार

राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में तापमान सामान्य है। यह 40 डिग्री और उससे नीचे है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है।’ पश्चिमी राजस्थान में 6,7 मई को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। राजस्थान में 7 से 10 मई तक जोधपुर, बीकानेर संभाग में लू चलने की संभावना है। 3 मई को राज्य के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 42. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews