Rajasthan Weather : 3 दिन बाद गर्मी से मिलेगी राहत, नए वेदर सिस्टम से बदलेगा मौसम, फिर बादल-आंधी-बूंदाबांदी, आज इन शहरों में चलेगी लू

आज से 3 दिन प्रदेश में हीटवेव का सर्वाधिक असर रहेगा। 10 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather : 9 अप्रैल तक प्रदेश के मौसम का मिजाज यूही रहने वाला है। 7 से 9 अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर व कोटा संभाग के क्षेत्रों में मध्यम से तीव्र हीटवेव चलने की संभावना जताई गई है।इस दौरान तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि 9 अप्रैल की शाम से गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है।

आज सोमवार 7 अप्रैल को लू के साथ दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि पूर्वी राजस्थान में यह 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।10 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी

सोमवार मंगलवार को इन जिलों में लू काअलर्ट

  • सोमवार को बाड़मेर, बीकानेर, जैसलमेर, भीलवाड़ा, जोधपुर में अति ऊष्ण लहर के साथ जैसलमेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालौर, चूरू, झुंझुनू, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में हीट वेव।
  • मंगलवार भीलवाड़ा, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और कोटा में अति उष्ण लहर के साथ अजमेर, बारां, बूंदी, चित्तौड़गढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, सीकर, टोंक, नागौर, पाली, गंगानगर, जालौर और चूरू में भी तेज हीट वेव का अलर्ट ।

9-10 अप्रैल को बादल बारिश का अलर्ट

9 अप्रैल तक प्रदेश में पारा बढ़ेगा और लू स्थिति बनी रह सकती है। 10 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा जिसके असर से राजस्थान के पश्चिमी व उत्तरी हिस्सों बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।इसके साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • राज्य में मौसम साफ रहा लेकिन कही कही ऊष्ण लहर दर्ज की गई ।
  • सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर मे 45.6 डिग्री सेल्सियस औसत से 6.8 डिग्री ऊपर दर्ज किया गया।
  • सर्वाधिक निन्म्तम तापमान बाड़मेर मे 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
  • बाड़मेर में अप्रैल के प्रथम सप्ताह में रिकॉर्ड तोड़ अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज हुआ है, जो कि औसत से 6.8 डिग्री ऊपर है। इससे पूर्व अप्रैल के प्रथम सप्ताह में 45.2 डिग्री, 3 अप्रैल 1998 में दर्ज किया गया था।
  • अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 20 से 45 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई ।
  • प्रदेश के 41 में से 35 जिले ऐसे रहे जहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews