Rajasthan Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल बारिश के आसार, आज 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट, पढ़े IMD का नया अपडेट

15-16 जनवरी को फिर नया विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत है, जिससे उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में फिर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update Today: पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही राजस्थान में मौसम शुष्क और साफ हो गया है, हालांकि 2 दिन हुई बारिश ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। फिलहाल 2-3 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। इस दौरान प्रदेश के अधिकतर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।25 जनवरी तक प्रदेश में ठंड का असर बरकरार रहेगा।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 12-13 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में घने से अति घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।15-16 जनवरी को फिर नया विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत है, जिससे प्रदेश का पूर्वी हिस्सा सर्वाधिक प्रभावित होगा।उदयपुर, कोटा और जयपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में फिर बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 17 से 23 जनवरी के बीच फिर पूर्वी राजस्थान में बारिश की संभावना है।

आज इन जिलों में कोहरे का अलर्ट

रविवार को 15 जिलों में अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर और नागौर में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। 5 जिलों अलवर, झुंझुनूं, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर जिले में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी।

Rajasthan Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews