Rajasthan Weather : फिर बदला मौसम, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, 2 संभागों और 5 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, कई क्षेत्रों में घने कोहरे की चेतावनी, जानें अपडेट

up weather TODAY

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले 2 दिन तक राजस्थान के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान कई जगहों पर बारिश ,ओलावृष्टि और घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं बिजली के गिरने चमकने के भी प्रबल संकेत है।पश्चिमी विक्षोंभ का सबसे ज्यादा असर जोधपुर, बीकानेर संभाग के कई इलाकों में नजर आएगा। आगामी 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ भागों में अधिकतम तापमान औसत से 3-7 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है, वही राज्य के उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी भागों में शीतदिन (Cold day) दर्ज होने की संभावना है।

आज इन जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और घने कोहरे का अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सोमवार और मंगलवार को बीकानेर और बीकानेस संभाग में बारिश, घने कोहरे और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आज उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की-मध्यम बारिश होने और कही-कही मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और ओलावृष्टी (Hailstorm) होने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा जोधपुर, बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में भी बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है।

राजस्थान में मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी। शीतलहर के साथ कई जिलों में कोल्ड डे की भी स्थिति बन सकती है।  लगातार बढ़ती सर्दी, शीतलहर और कोहरे के चलते प्रदेश के कई जिलों में 14 जनवरी तक कक्षा 8वीं तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है, वही 9वीं से 12वीं के स्कूल टाइम में बदलाव किया गया है। इधर, आपदा प्रबन्धन, सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग ने सर्दी के सितम से बचने के लिए विभागीय एवं जिला स्तर पर जरूरी कदम उठाने के लिए एडवाइजरी जारी की है।

8-9 जनवरी को बारिश-बिजली और घने कोहरे का अलर्ट

  • सोमवार को जोधपुर, बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में हल्की बारिश-बिजली और ओलावृष्टी । आज सोमवार को बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़ और राजसमंद में ओलावृष्टि, मेघगर्जन या वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट ।
  • बीकानेर संभाग में कहीं कहीं घना कोहरा (dense Fog)
  • मंगलवार को बीकानेर संभाग के पूर्वी भागों में कहीं-कही मेघगर्जन, हल्की बारिश आकाशीय बिजली ,घना कोहरा

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews