Rajasthan Weather : आज भी 25 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

दो तीन दिन बारिश के बाद प्रदेश के मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा। 13 मई से तापमान में 3 से 5 डिग्री तक का इजाफा होने का अनुमान है।
Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ के असर से शनिवार से सोमवार तक प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। आज शनिवार को 25 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा रह सकती है।

रविवार और सोमवार को भी प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। इसके बाद वर्षा की गतिविधियों में कमी आएगी और फिर तापमान में बढोतरी होने लगेगी। 13-14 मई से तापमान में 3 से 5 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।फिलहाल लू चलने की कोई संभावना नहीं है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी किए गए बुलेटिन के मुताबिक , आज परिसंचरण तंत्र उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है । इसके प्रभाव से शनिवार को जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन, आंधी (40-50 Kmph) व बारिश होने की संभावना है । जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश व मेघगर्जन होने की संभावना है ।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।
  • सर्वाधिक वर्षा निन्बाहेडा में 43 मिमी. दर्ज की गई ।
  • राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान चुरू में 38.1 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 4.0 डिग्री कम) दर्ज किया गया ।
  • राज्य में सर्वाधिक न्यूनतम तापमान बीकानेर में 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
  • राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता की औसत मात्रा 30 से 85 प्रतिशत के मध्य दर्ज की गई ।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews